International Yoga Day: शरीर के लिये बेहद फायदेमंद हैं ये आसन, जानें योग दिवस का इतिहास और थीम
International Yoga Day: देशभर में 'अंतर्राष्ट्रीय योगा डे' की तैयारियां चल रही हैं, हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को इंटरनेशल योगा दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे कुछ योगासनों के बारे में, जो आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं।
पीएम ने शेयर किया भद्रासन का वीडियो
बताते चलें कि योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा कि भद्रासन का अभ्यास जोड़ों को मजबूत बनाता है और घुटने के दर्द को कम करता है। ये आसन आपके पेट की प्रॉब्लम्स को दूर रखने में भी मददगार है।

ये आसन बनाएंगे आपको स्वस्थ...
भुजंगासन
भुजंगासन आपके शरीर को लचीला बनाने में बेहद मददगार है ये आसन पेट की चर्बी भी कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के लेट जाएं। अपनी दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखते हुए शरीर के निचले हिस्से को जमीन पर रखें। इसके बाद सांस लें और बॉडी के ऊपरी भाग या छाती को फर्श से ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को जमीन पर दोबारा ले जाएं।
चक्रासन बनाता है सेहतमंद
पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें चक्रासन भी है। ऐसा कहा जाता है कि नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार है, यह हृदय को सेहतमंद रखता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है।
योग दिवस का क्या है इतिहास?
बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। उस वक्त संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया था और सभा ने इसे स्वीकार कर लिया था। तब से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। इस साल दसवां योग दिवस मनाया जाना है।
2024 योग दिवस की थीम
इस बार योगा दिवस की थीम के बारे में बात करें तो इस साल 2024 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' (Yoga for Women Empowerment) रखी गई है। ये स्पेशल थीम महिलाओं को मजबूत बनाने और उन्हें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद करने के लिए योग की महत्ता पर भी प्रकाश डालती है।












Click it and Unblock the Notifications