International Yoga Day: मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में किया योग, शांति मंत्र का जाप करती दिखीं शिल्पा

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार कोई खास कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। जिस वजह से सभी घरों में ही योग कर रहे हैं। बॉलीवुड हस्तियां भी इसमें पीछे नहीं हैं। मलाइका अरोड़ा, तापसी पन्नू, शिल्पा शेट्टी समेत कई हस्तियों ने घर में ही खास अंदाज में योगा किया। इसके बाद फोटो/वीडियो अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर साझा किए।

 मलाइका के लिए हर दिन योग दिवस

मलाइका के लिए हर दिन योग दिवस

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। आमतौर पर वे जिम और घर पर योगा करती नजर आ जाती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक खास वीडियो जारी किया है। मलाइका के मुताबिक लॉकडाउन में उन्होंने काफी योगा क्लास मिस कर दी हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने घर पर ही प्रैक्टिस की। मलाइका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता होगा मेरे लिए हर दिन योग दिवस है। मैं सकारात्मकता पर खुद का ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। जीवन को कैसे बेहतर बनाना है, ये योगा ने ही मुझे सिखाया है।

इस मंत्र का जाप करती हैं शिल्पा

बॉलीवुड में फिटनेस की बात आए और शिल्पा शेट्टी का नाम रह जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा ने भी अपने घर में सुबह-सुबह योग अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने अपने पति राज कुंद्र और बेटे को भी योग सिखाया। योग आसन की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर "तमसो मा ज्योतिर्गमय....." श्लोक पूरा लिखा। उन्होंने बताया कि वो योगा करने के बाद शांति जाप करती हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उनके पति और बेटे भी शांति पाठ का जाप करते दिखे।

तापसी पन्नू ने भी पोस्ट की फोटो

योग दिवस पर कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित होने की वजह से तापसी पन्नू ने भी अपने घर पर ही योग अभ्यास किया। इसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा कि भाग्य का एक अविश्वसनीय स्ट्रोक यह है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन ही सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में सभी को कुछ देर के लिए ध्यान लगाना चाहिए। इस दौरान बिपाशा बासु भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने योगा करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर डालते हुए सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+