International Yoga Day 2024: श्रीनगर में PM मोदी ने किया योग, कहा- 'Yog के प्रति बढ़ रहा आकर्षण'

International Yoga Day 2024: आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर के डल झील के किनारे योग किया और राष्ट्र को संबोधित किया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं देश के लोगों और दुनिया के हर कोने में योग करने वाले लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं, 2014 में मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था।'

International Yoga Day 2024

'भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया था और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड था। तब से लेकर अब तक योग दिवस नए रिकॉर्ड बना रहा है।'

Recommended Video

    International Yoga Day 2024: श्रीनगर में PM मोदी ने किया योग, कहा- 'Yog के प्रति बढ़ रहा आकर्षण'

    उन्होंने कहा कि ' मैं अब दुनिया में जहां भी जाता हूं, वैश्विक नेता अब योग की बातें करते हैं, दुनियाभर से लोग ऑथेंटिक योग सीखने भारत आते हैं. आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लोगों में योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है।'

    संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को 'विश्व योग दिवस' किया

    आपको बता दें कि पीएम मोदी की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को 'विश्व योग दिवस' घोषित किया है। आज 10वां योगदिवस है। मालूम हो कि तीसरी पर पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला कश्मीर दौरा है, वो गुरुवार को ही कश्मीर पहुंचे थे और कई परियोजनाओं की शुरुआत की।

    जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपए का तोहफा

    उन्होंने श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया । इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपए का तोहफा भी दिया।

    उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने लगातार तीसरी बार हमारी सरकार बनाकर पूरी दुनिया को बहुत बड़ा संदेश दिया है, कश्मीर के युवाओं ने तरक्की का जो रास्ता चुना है, उसे हम और मजबूत करेंगे। इसके साथ ही अमन और इंसानियत के दुश्मनों को सबक सिखाने में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। मुझे खुशी है कि आज हम संविधान को साथ लेकर कश्मीर के लोगों की जिंदगी बदलने के नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+