Yoga Day 2024: योग कीजिए और जीतिए हजारों का इनाम, भारत सरकार करा रही ये प्रतियोगिताएं, जानें कैसे लें हिस्सा

International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है और इस दिन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने MyGov पोर्टल और MyBharat पोर्टल के जरिए नई पहलों की घोषणा की है।

सरकार के इन उद्देश्यों का पहल योग के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करना है। सरकार ने इस बीच एक अनोखी जागरुकता कैंपेन लॉन्च की है। इन कैंपेन में कुछ प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया गया है।

International Yoga Day 2024

सरकार ने तीन पहलों की शुरुआत की है। जिसमें योग विद फैमिली वीडियो कॉन्टेस्ट, योग टेक चैलेंज और योग फॉर स्पेस। इन प्रतियोगिताओं में सरकार ने 75 हजार से लेकर 25 हजार तक का इनाम की भी घोषणा की है। आइए जानें इन प्रतियोगिताओं के बारे में?

🔵 योग तकनीक चुनौती (Yoga Tech Challenge)

MyGov और MyBharat पोर्टल पर एक नई पहल शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य योग से संबंधित उत्पादों, जैसे डिवाइस, सॉफ्टवेयर और एसेसरीज करने वाले इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स, कंपनियों और व्यक्तियों की पहचान करना और उनका समर्थन करना है। इस प्रयास का उद्देश्य अभिनव योग समाधानों के निर्माण को बढ़ावा देना और आगे बढ़ाना है।

यह प्रतियोगिता शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, विश्वविद्यालयों, पंजीकृत ट्रस्टों, समाजों, गैर सरकारी संगठनों, योग संस्थानों, कॉलेजों या किसी भी भारतीय कंपनी के प्रतिनिधियों के लिए खुली है। इसके लिए आवेदन करने वालों को भारत में कानूनी रूप से पंजीकृत होना चाहिए और 10 साल से कम पुराने योगटेक या स्टार्टअप का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

🔵 योग विद फैमिली वीडियो प्रतियोगिता (Yoga with family video contest)

भारत सरकार ने MyGov पोर्टल और MyBharat पोर्टल के जरिए से योग विद फैमिली वीडियो प्रतियोगिता की भी घोषणा की है। इस प्रतियोगिता के एक हिस्से के रूप में परिवारों को भाग लेने के लिए योग प्रदर्शन शॉट वीडियो का एक मिनट तक रिकॉर्ड करना होगा और पोर्टल पर अपलोड करना होगा। यह प्रतियोगिता अब 30 जून शाम 5:00 बजे तक लाइव है। इस ऑफर के एक भाग के रूप में, सरकार वैश्विक स्तर पर पुरस्कार दे रही है।

🔵 पुरस्कार (Prizes)

इस चुनौती के तहत भारत सरकार 75,000 रुपये तक के पुरस्कार दे रही है। प्रथम पुरस्कार विजेता को 75,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 50,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार विजेता को 25,000 रुपये दिए जाएंगे।

🔵 स्पेस योग (Yoga for Space)

इसकी पहल इसरो (ISRO) ने की है। इस अनूठी पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 पर "अंतरिक्ष के लिए योग" का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान, सभी इसरो वैज्ञानिक और अधिकारी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) में भाग लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+