Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yoga Day 2023: इस महिला के चलते बाबा रामदेव बने करोड़ों के मालिक, योग गुरु को किया था Islands गिफ्ट

Who is Sunita Poddar? आज पूरी दुनिया international yoga day मना रही है। पूरा भारत योग के रंग में रंगा हुआ है। आम से लेकर खास तक ने आज सुबह सुबह योग किया है। भारत में तो ना जाने कितने सालों से ऋषि-मुनि योग करते आ रहे हैं। इसका जिक्र तो पुराणों में भी मिलता है।

बाबा रामदेव ने योग को किया लोकप्रिय

योग से तन और मन दोनों ही स्वस्थ बने रहते हैं। भारत में योग को लोकप्रिय बनाने में बाबा रामदेव का बहुत बड़ा हाथ रहा है। यूं तो देश में बहुत सारे योग गुरु रहे हैं लेकिन आज के दौर में अगर किसी से भी आप योग गुरु के बारे में पूछेंगे तो वो सबसे पहले बाबा रामदेव का ही नाम लेगा।

International Yoga Day 2023

बाबा रामदेव ने योग के जरिए बहुत सारे लोगों को स्वस्थ किया है। उनका पंतजलि ग्रुप एक ब्रांड बन गया है, जहां सौंदर्य के सामान, साबुन-शैंपू , दवा और खाने-पीने का सामान मिलता है। लोगों के बीच बाबा रामदेव ने योग से इतना भरोसा कमाया है कि लोग आंख बंद करके पंतजलि का सामान खरीदते हैं।

45000 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाली है पतंजलि कंपनी

लेकिन क्या आपको पता है कि 45000 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाली ये कंपनी जब बाबा रामदेव ने अपने शिष्य बालकृष्ण के साथ शुरू की थी तब उनके और उनके शिष्य के पास बैंक का खाता तक नहीं था।

योग के कारण सुनीता पोद्दार का कम हुआ था मोटापा

लेकिन एक महिला ने बाबा रामदेव की किस्मत ही पलट दी, हालांकि इस महिला ने ये काम इसलिए किया था क्योंकि बाबा रामदेव के योग की वजह से वो उस मोटापे से मुक्त हुई थीं, जिसकी वजह वो बहुत ज्यादा मानसिक और शारीरिक रूप से तंग और परेशान थीं। इस महिला का नाम है सुनीता पोद्दार, जो कि अपने पति सरवन सैम पोद्दार के साथ स्कॉटलैंड में रहती हैं। दोनों एनआरआई पति-पत्नी बिजनेसमैन हैं।

सुनीता-सरवन मूल रूप से भारतीय हैं

वैसे सरवन मूल रूप से बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं तो वहीं सुनीता मुंबई की रहने वाली हैं। सरवन बचपन में ही ग्लासगो अपने परिवार संग चले गए थे। इंजीनियर बनने के बाद साल 1980 सरवन ने होम केयर का बिजनेस शुरू किया। सुनीता और सरवन की शादी वहीं हुई थी। सुनीता शादी से पहले गैस स्टेशन से संबंधित बिजनेस करती थीं लेकिन शादी के बाद वो अपने पति संग होमकेयर के बिजनेस में आ गई।

योग सीडी से सुनीता को हुआ फायदा बन गईं बाबा भक्त

दोनों मियां-बीवी ग्लासगो के काफी संपन्न लोगों में गिने जाते हैं लेकिन शादी के बाद सुनीता अपने बढ़ते वजन को लेकर काफी दुखी रहने लगी थीं और ऐसे में उन्हें मिला योग गुरु बाबा रामदेव का साथ, जिनकी योग सीडी उनके साथ लगी और उसे फॉलो करते हुए उन्होंने चमत्कारिक रूप से अपने वेट कम कर लिया।

50-60 करोड़ का पर्सनल लोन

इसके बाद तो वो और उनके पति दोनों बाबा रामदेव से भक्त बन गए और साल 2006 में उन्होंने पतंजलि के लिए पहला लोन दिया था। ये 50-60 करोड़ का पर्सनल लोन था, जिससे बाबा रामदेव ने अपना ब्रांड शुरू किया। उस वक्त उनके और उनके शिष्य बालकृष्ण के पास बैंक अकाउंट तक नहीं था।

योग गुरु को आईलैंड गिफ्ट किया

इसके बाद साल 2008 में बाबा रामदेव जब ग्लासगो गए तो सुनीता ने वो किया जिसकी किसी ने कल्पना ही नहीं की थी।दरअसल सुनीता के लिए उनके पति ने 20 लाख पाउंड में लिटिल कुम्ब्रे का आईलैंड खरीदा था, जिसे कि सुनीता ने बाबा को गिफ्ट करने को बोला और उसके बाद दोनों ने वो आईलैंड बाबा रामदेव को गिफ्ट कर दिया था।

पंतजलि ग्रुप में ट्रस्टी हैं सुनीता

लेकिन इसके बाद सुनीता पंतजलि ग्रुप में ट्रस्टी बन गईं और उनके पास कंपनी के करीब 24.92 लाख शेयर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+