International Yoga Day 2023: योग करने वाले इन 10 बातों का हमेशा रखें ख्याल
International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 से वैश्विक स्तर पर हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग' है। वसुधैव कुटुम्बकम् का अर्थ है- 'धरती ही परिवार है।'
योग हमारे दैनिक जीवन का आज एक हिस्सा बन गया है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए आजकल लोग योग कर रहे हैं। लेकिन यहां आपको ये समझना होगा कि योग सिर्फ एक वर्कआउट का हिस्सा या सिर्फ मैट पर बिताने वाला वक्त नहीं है, जिसे हम कहीं भी और कैसे भी कर सकते हैं।

योग जीवन को जीने का तरीका है। प्राचिन ग्रंथों में योग के कई लाभों का जिक्र किया गया है और इसे एक जीवन शैली के तौर पर देखा गया है। इसलिए योग को करने का एक सही तरीका और सही वक्त होता है।
गलत तरीके से किए गए योग का फायद भी नकारात्मक होता है। आपको ये समझना होगा कि सभी योगासन अलग-अलग उद्देश्य के लिए किए जाते हैं। वहीं इन योगासन का असर भी हमारे शरीर और मन पर अलग-अलग तरीकों से पड़ता है।
इसलिए योग करते वक्त कुछ बुनियादी बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। यहां हम आपको ऐसे ही 10 जरूरी बातें बता रहे हैं, जो किसी भी योग क्रिया करने के वक्त ध्यान दिया जाना चाहिए।
- 1. योग करने का एक टाइम फिक्स करें। कोशिश करें कि योग सुबह में करें। योग करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। नहीं तो आप सूर्यास्त के बाद भी योग कर सकते हैं।
- 2. योग हमेशा खाली पेट में करना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि योग का अभ्यास करने के 3-4 घंटे पहले कुछ नहीं खाना चाहिए। योग के दौरान आपको पानी के अलावा कुछ और नहीं पीना चाहिए।
- 3. योग की शुरुआत हमेशा आसान योगासन से करें। धीरे-धीरे अपने आप को पुश करें और फिर कठिन आसनों को करें।
- 4. योग हमेशा योगा मैट या चटाई या फिर मोटी चादर पर ही करें।
- 5. योग करते वक्त आरामदायक कपड़े पहनें।
- 6. ये बहुत जरूरी है कि आप हर योगासन के बाद कम से कम 10 से 30 सेकेंड का गैप लें।
- 7. योग करने के बाद फौरन ना नहाए...क्योंकि योग के बाद ब्लड फ्लो तेज होजा है। इसलिए योग करने के बाद 20-25 आराम के बाद ही नहाए।
- 8. अपनी शरीर की क्षमता के अनुसार योग करें। अगर आपका शरीर साथ ना दे रहा हो तो योग ना करें।
- 9. हर दिन योग करने वालों को जंक फूड और अनहेल्दी खाने से दूर रहना चाहिए। योग के लिए सात्विक भोजन सबसे उचित है।
- 10. योग का आपको फायदा तभी मिलेगा, जब इसका अभ्यास हर दिन नियमित तरीके से किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications