#InternationalYogaDay: 'शिल्पा शेट्टी ने किया 'बकासन योग', देखते रह गए लोग
नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया योग के रंग में रंगी नजर आ रही है, आम से लेकर खास तक सभी ने योग के जरिए अपने आप को फिट रखने की कोशिश आज की है।
ऐसे में हमारी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां कहां पीछे रहने वाली थीं, हिंदी सिनेमा की कई जानी मानी सुंदरियों ने आज योग किया और अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

फिटनेस आईकॉन शिल्पा शेट्टी
लेकिन जो वीडियो फिटनेस आईकॉन शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसे देखकर हर कोई हतप्रभ है क्योंकि शिल्पा ने अपने वीडियो में बेहद कठिन माने जाने वाले 'बकासन योग' को किया है। अपने वीडियो में शिल्पा ने अपने फैंस को ये योग करने का तरीका बताया है।
बकासन योग का बेहद कठिन आसन
आपको बता दें कि बकासन योग का बेहद कठिन आसन है, जिसे हर कोई आसानी से नहीं कर सकता है। बक से तात्पर्य बगुले या सारस से हैं। इस आसन को करते समय आपके शरीर की मुद्रा एक बगुले के समान हो जाती हैं।

आपकी सुंदरता को निखारता है
'बकासन योग' आपकी सुंदरता को निखारता है, ये चेहरे की त्वचा के लिए भी काफी अच्छा होता है। इस आसन को करने से आपका पूरा शरीर मजबूत हो जाता हैं और दिमाग को संतुलित कर आपके शरीर को स्फूर्तिमय बना देता हैं।

शरीर सुडौल
इसे नियमित करने से आपके पेट की जमी चर्बी घटती हैं और शरीर सुडौल और सुंदर बनाता है।

लाभ आप महसूस करेंगे
अगर इसे नियमित रूप से किया जाये तो कुछ ही दिनों में इस आसन के लाभ आप महसूस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications