महिला दिवस के मौके पर सरकार का तोहफा, मुफ्त में घूम सकेंगीं ASI स्मारक

महिला दिवस के मौके पर सरकार का तोहफा, मुफ्त में घूम सकेंगीं ASI स्मारक

ई दिल्ली। महिला दिवस 2020 के अवसर पर रविवार (8 मार्च) को आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) संरक्षित सभी स्थलों पर महिलाएं फ्री में जा सकेंगी। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को कहा है कि महिला दिवस पर ताजमहल सहित सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में भारतीय और विदेशी किसी महिला आगंतुकों से कोई एंट्री फीस नहीं ली जाएगी।

women

पटेल ने कहा कि भारत में महिलाओं को सम्मान देने की एक महान परंपरा रही है। महिला दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की ओर से महिलाओं को धरोहर स्थलों में फ्री एंट्री विश्व की नारी शक्ति के लिए एक छोटा सा उपहार है। पटेल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। यह भारत में महिला को देवी स्वरूप मानने की सांस्कृतिक पहचान है। फ्री एंट्री का फैसला कर हम महिलाओं के सम्मानित कर रहे हैं।

पटेल ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण अपने स्मारकों पर आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में 29 अगस्त 2019 को आगरा के ताजमहल परिसर में बेबी केयर एंड फीडिंग रूम भी शुरू किया गया है। स्मारकों पर महिला आगंतुकों को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव देने के लिए चाइल्ड केयर सेंटर के अलावा स्वच्छ शौचालय की सुविधा, महिला सुरक्षा गार्ड की तैनाती। प्रमुख स्मारकों में टिकट खरीदने वाली महिलाओं के लिए अलग कतार, प्रमुख स्मारकों में महिलाओं के लिए अलग प्रवेश और निकास गेट और महिला यात्रियों की तलाशी के लिए गेट पर महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जैसे फैसले भी किए गए हैं।

बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर हर साल अलग-अलग थीम रखी जाती है। इस साल महिला दिवस की थीम "I am Generation Equality: Realizing Women&यs Right इसका मतलब महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जेंडर इक्वेलिटी पर बात करना है। साथ ही महिला दिवस 2020 के लिए की कैंपेन थीम है #EachforEqual।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+