सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था में भारत, पिछले पांच साल में किए गए अहम सुधार- IMF

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक कोष (आईएमएफ) ने भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था करार दिया है। आईएमएफ ने कहा है कि दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक है, भारत ने पिछले पांच साल में अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए कई बड़े सुधार किए हैं जोकि काफी जरूरी थे। आईएमएफ के कम्युनिकेशन डायरेक्टर जेरी राइस ने कहा कि भारत निसंदेह दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से है, भारत औसतन 7 फीसदी की दर से पिछले पांच साल में विकास कर रहा है।

imf

राइस ने कहा कि अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए कुछ अहम सुधार किए गए और उसे लागू किया गया, हमे लगता है कि कुछ और अहम सुधार करने की जरूरत है जिससे कि विकास की रफ्तार को और बढ़ाया जा सके। बता दें कि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक का सर्वे आईएमएफ द्वारा अगले महीने रिलीज किया जाएगा। बता दें कि भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ की अगुवाई में पहली बार यह रिपोर्ट सामने आएगी। गीता आईएमएफ की चीफ इकोनॉमिस्ट हैं।

राइस ने बताया कि वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक इस बारे में और विस्तार से जानकारी देगा। लेकिन नीतिगत प्राथमिकता की बात करें तो भारत को जनसाख्यिकीय लाभांश के अवसरों को अधिक से अधिक भुनाने की जरूरत है, साथ ही इस क्षेत्र में कुछ और सुधार करने की जरूरत है। बता दें कि हाल ही में आरबीआई के आंकड़े सामने आए है उसके अनुसार पिछले कुछ समय में कैश के इस्तेमाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। नोटबंदी के बाद कैश के इस्तेमाल में यह अबतक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+