International Friendship Day 2022: जानिए कब से मनाया जा रहा है फ्रेंडशिप डे, क्या है इतिहास
International Friendship Day 2022: जानिए कब से मनाया जा रहा है फ्रेंडशिप डे, क्या है इतिहास
नई दिल्ली, 29 जुलाई: अगर माता-पिता, परिवार और भाई-बहन आपके मार्गदर्शक होते हैं तो आपके दोस्त आपके साथी होते हैं। दोस्त आपके जीवन में आपके साथ हर सुख-दुख में साथ होते हैं। एक दोस्त हमें खुद पर विश्वास दिलाता है, जब चीजें अच्छी नहीं लगती हैं या हमें हमारे सबसे बुरे दौर से हम गुजर रहे हो, दोस्त उस वक्त भी हमारे साथ होते हैं। दोस्तों के लिए सबसे खास दिन होता है फ्रेंडशिप डे। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को हर साल मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का प्रस्ताव पहली बार 1958 में विश्व मैत्री धर्मयुद्ध द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जो एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन है। ये अंतरराष्ट्रीय संगठन दोस्ती के माध्यम से शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाता है।

साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिन (फ्रेंडशिप डे) को औपचारिक रूप से मनाने की घोषणा की गई थी। भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल यह 7 अगस्त 2022 को पड़ रहा है।
जानिए क्या है इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे का इतिहास
विश्व मैत्री धर्मयुद्ध के प्रस्ताव से पहले भी, शायद ग्रीटिंग कार्ड नेशनल एसोसिएशन द्वारा पहली बार दोस्ती दिवस मनाने की अवधारणा पेश की गई थी। 1920 के दशक में ग्रीटिंग कार्ड नेशनल एसोसिएशन ने ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री बढ़ाने के लिए एक मित्रता दिवस के विचार को बेचने की कोशिश की थी। लेकिन उस वक्त लोगों ने इसको स्वीकार नहीं किया था। 1930 में हॉलमार्क कार्ड्स, इंक के संस्थापक, जॉयस हॉल ने 2 अगस्त को पहला व्यापक रूप से ज्ञात राष्ट्रीय मित्रता दिवस बनाया, लेकिन यह भी उसी वक्त खत्म हो गया था।
उस वक्त ये कौन जानता था कि इतने सालों बाद इस विचार को मानने वाले लाखों लोग होंगे। ग्लोबल फ्रेंडशिप डे की अवधारणा पहली बार 20 जुलाई, 1958 को डॉ रेमन आर्टेमियो ब्राचो द्वारा पराग्वे के एक शहर प्यूर्टो पिनास्को में अपने दोस्तों के साथ खाने के दौरान प्रस्तावित की गई थी। इसी बैठक के दौरान विश्व मैत्री धर्मयुद्ध संगठन का जन्म हुआ।
संयुक्त राष्ट्र फ्रेंडशिप डे पर क्या कहती है?
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे लोगों के बीच शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र का फ्रेंडशिप डे पर कहना है, हमारी दुनिया कई चुनौतियों, संकटों और विभाजन की ताकतों का सामना करती है, जैसे कि गरीबी, हिंसा और मानवाधिकारों का हनन, ऐसे में फ्रेंडशिप डे दुनिया के लोगों के बीच शांति, सुरक्षा, विकास और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है। दोस्ती के माध्यम से सौहार्द के बंधनों को जमा करके और विश्वास के मजबूत संबंधों को विकसित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications