अनलॉक -2 अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं नहीं होंगी बहाल, 15 जुलाई तक लगी रोक

15 जुलाई तक के लिए सस्पेंड

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए मार्च के आखिरी सप्ताह में देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। जिसमें रेल, उड़ान सहित कई तरह की परिवहन सेवाओं पर रोक लगी थी। 25 मार्च से लेकर 31 मई 2020 तक देशव्यापी लॉकडाउन लगा रहा। इसके बाद एक जून से केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में ढील देनी शुरू की। इसे अनलॉक-1 नाम दिया गया था। हालांकि इस बीच भी मेट्रो ट्रेन से लेकर अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा तक प्रतिबंधित रही। अब माना जा रहा था कि कि अनलॉक-2 में सरकार थोड़ी और ढील दे सकती है, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया कि अनलॉक 2 में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को शुरु नहीं किया जाएगा।

Recommended Video

    Unlock-2: International Flight सेवा जुलाई में हो सकती हैं बहाल, जल्द आएगी गाइडलाइन | वनइंडिया हिंदी

    दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं

    दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं

    देश में घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अब सरकार अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा को लेकर भी जल्द फैसला ले सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार 30 जून तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। जिसके तहत सरकार कुछ चयनित मार्गों पर उड़ान सेवा की छूट दे सकती है, लेकिन एविएशन मिनिस्ट्री ने तमाम रिपोर्ट पर ब्रेक लगा दी और साफ कर दिया कि 15 जुलाई तक इंटरनेशनल विमान सेवाएं नहीं शुरू की जा सकेंगी।

    निजी कैरियर उड़ान को मिल सकती है मंजूरी

    निजी कैरियर उड़ान को मिल सकती है मंजूरी

    इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी ये कह चुके हैं कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर केंद्र सरकार जुलाई तक फैसला ले सकती है। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि गल्फ देशों से निजी कैरियर की उड़ान को मंजूरी दी जा सकती है। लेकिन स्कूल-कॉलेज और मेट्रो सेवा को दोबारा शुरू करना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए अब भी कई राज्य सरकारें तैयार नहीं हैं।

    अनलॉक-1 में मिली हैं ये छूट

    अनलॉक-1 में मिली हैं ये छूट

    अनलॉक-1 में सरकार ने धार्मिक स्थलों, रेस्त्रां, होटल और मॉल को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी तरह की गतिविधियों पर रोक है। वहीं धार्मिक स्थल और मॉल आदि कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले इलाकों में ही खोलने की अनुमित दी गई है। इसके अलावा मेट्रो सेवा, सिनेमा हॉल, जिम और स्वीमिंग पूल आदि को महामारी की स्थिति के देखते हुए ही खोला जाएगा। तब तक ये बंद ही रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+