आज से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा पर सभी प्रतिबंध हटे, 135 नई फ्लाइट की शुरुआत

नई दिल्ली, 27 मार्च। कोरोना महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे,लेकिन तकरीबन दो साल के बाद अब एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नियमित रूप से फिर से संचालित किया जाएगा। सिविएल एविएशन के डायरेक्टोरेट जनरल ने कहा कि तकरीब दो साल के बाद देश में रविवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया है। इस बाबत एक निर्देश भी जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि विदेशी विमान कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अनुमति मांगी थी, जिसके बाद गर्मियों के लिए शेड्यूल को 27 मार्च से 29 अक्टूबर तक के लिए प्रभावी कर दिया गया है।

Recommended Video

      India International Flights Resume: 2 साल बाद आज फिर शुरू हुई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें| वनइंडिया हिंदी
      scindia

      केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा एक बार फिर से शुरू हो गई है। इससे भारत को दुनिया से जुड़ने में मदद मिलेगी। 135 नई फ्लाइट्स की समर शेड्यूल के तहत शुरू किया या है। गोरखपुर से वाराणसी के बीच भी आज विमान सेवा का शुभारंभ किया गया है।

      बता दें कि कुल 60 विदेशी एयरलाइंस 40 देशों में जिसमे मॉरीशस, थाइलैंड, टर्की, अमेरिका, इराक और अन्य देशों के लिए भारत से उड़ान भरेंगी। गर्मियों के लिए जारी शेड्यूल में कुल 1783 विदेशी उड़ानें यात्रियों को अपनी सेवाएं देंगी। बता कि देश में कुछ नई विमान कंपनियों ने भी अपना संचालन शुरू किया है जिममे, सलाम एयर,एयर अरेबिया अबू धाबी, क्विंटास, अमेरिकन एयरलाइंस अहम हैं। गौर करने वाली बात है कि मार्च 2020 में कोरोना महामारी के चलते विदेशी उड़ानों को भारत ने प्रतिबंधित कर दिया था।

      गर्मियों के शेड्यूल में कुल 1466 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 6 भारतीय विमान कंपनियोंको अनुमति दी गई है। ये विमान 43 अलग-अलग गंतव्य के लिए 27 देशों में उड़ान भरेंगे। बता दें कि 23 मार्च 2020 को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगा दी गई थी। हालांकि कई देशों के बीच बायो बबल के तहत विमानों की उड़ान पहले से चल रही है। 8 मार्च को उड्डयन मंत्रालय ने ऐलान किया था कि 27 मार्च से फिर से विमानों की उड़ान जारी होगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+