कश्मीर संवाद के लिए निकले दिनेश्वर शर्मा, उमर अब्दुल्ला से की मुलाकात

जम्मू कश्मीर। कश्मीर में बातचीत लिए भारत सरकार के प्रतिनिधि बनने के बाद दिनेश्वर शर्मा ने पहली बार जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा ने बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला से उनके घर जाकर मुलाकात की। सरकार के प्रतिनिधि और अब्दुल्ला ने कश्मीर की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चर्चा की।

कश्मीर संवाद के लिए उमर अब्दुल्ला से मिले दिनेश्वर शर्मा

इस मुलाकात के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, 'आज सुबह मैं और श्री दिनेश्वर शर्मा ने श्रीनगर में स्थित मेरे घर पर मुलाकात की। हमने राज्य के वर्तमान स्थितियों को लेकर चर्चा की, जिस पर महत्वपूर्ण कदम उठाये जा सकते हैं।' कश्मीर समस्या निपटाने के लिए सरकार के प्रतिनिधि बनने के बाद दिनेश्वर शर्मा पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरे पर दिनेश्वर शर्मा कश्मीरी नेताओं और हुर्रियत से भी मुलाकात कर सकते हैं।

दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात करने के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैंने उनके सामने कुछ मुद्दे रखें और वे उन पर विचार करने के लिए सहमत भी हुए, क्योंकि अगर तुम सिर्फ गेस्ट हाउस में बैठकर लोगों के बाहर आने का इंतजार करोगे तो इससे कुछ नहीं होने वाला। आशा करता हूं कि उनके आने से कोशिशें बढ़ेगी।

करीब एक सप्ताह के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर निकले दिनेश्वर शर्मा व्यक्तिगत रूप से राज्य के सभी पक्षों से मुलाकात करेंगे। हालांकी, अलगाववादियों ने कश्मीर में शांति के मुद्दे पर वार्ता करने के लिए मना किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+