Budget 2024: 'बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था' , जानिए क्या बोलीं अकाली सांसद हरसिमरत कौर बादल?
Harsimrat Kaur Badal on Budget 2024: मोदी सरकार 2.0 का गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया गया है। नई संसद से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का 6वां बजट भाषण पढ़ा। एक तरफ जहां सरकार इस बजट को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बजट बता रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष ने इसे निराशाजनक करार दिया है।
इस बीच शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मुझे इस बजट में एक अहंकार नजर आया है। इसी के साथ उन्होंने सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर भी निशाना साधा।

'बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था'
संसद में बजट भाषण खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा ति मुझे इस बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था कि 'हम जुलाई में बजट पेश करेंगे'।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं ले सकते। आज आपके पास मौका था कि पिछले 10 सालों में किए गए वादों को पूरा करें न कि जनता को और सपने दिखाएं।"
यह बजट खोखला था, कुछ भी नहीं था- हरसिमरत बादल
वहीं बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह बजट खोखला था, बजट में कुछ भी नहीं था। खासतौर से युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए कुछ भी नहीं था। सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने की बात है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि इन 10 सालों में सरकार ने कितने नौजवानों को रोजगार दिया है। कितने किसानों की आपने आय दोगुनी कर दी है?
शिअद सांसद ने कहा कि 40 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए, 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन दे रहे है। साथ ही महिला आरक्षण पर शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि वोट बैंक को निशाना बनाने के लिए इसे पारित किया गया है, लेकिन (इसे लागू करने के लिए) कोई तारीख तय नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications