15 अगस्त पर आतंकी हमले की फिराक में लश्कर और जैश, IB ने दिल्ली पुलिस को किया अलर्ट

दिल्ली में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आतंकी साया मंडराने लगा है।

नई दिल्ली, 4 अगस्त: दिल्ली में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आतंकी साया मंडराने लगा है। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को एक रिपोर्ट सौंपकर अलर्ट किया है कि स्वतंत्रता दिवस पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की फिराक में हैं। अपनी 10 पेज की रिपोर्ट में आईबी ने दिल्ली पुलिस को आगाह करते हुए कहा है कि 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले में सख्त प्रवेश नियम लागू किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

Recommended Video

    Independence Day 2022: IB का अलर्ट, 15 अगस्त पर आतंकियों के निशाने पर Delhi | वनइंडिया हिंदी | *News
    red fort

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आईबी ने दिल्ली पुलिस से लाल किले में प्रवेश को लेकर बहुत ज्यादा अहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आईबी की इस रिपोर्ट में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हाल ही में हुए हमले और उदयपुर-अमरावती जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया गया है।

    लाल किले के आसपास लगेंगे 1000 से ज्यादा सीसीटीवी
    वहीं, 15 अगस्त पर आतंकी घटनाओं के अलर्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने फैसला किया है कि लाल किले के आसपास 1000 से ज्यादा इंटरनेट प्रोटोकॉल बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें से 80 फीसदी कैमरे लाल किले में समारोह स्थल के हर कोने पर लगेंगे। इसके अलावा 20 फीसदी कैमरे अन्य जगहों पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के नजरिए से इंस्टॉल किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+