सुरक्षा एजेंसियों ने माना, नए नोटों को कॉपी नहीं कर सकेगा पाकिस्तान

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि भारत सरकार की ओर से जारी किए गए 500 और 2000 रुपये के नए नोट बेहद सुरक्षित हैं।

नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के बाद मोदी सरकार ने 500 और 2000 रुपये के नए नोट ला रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इन नोटों के सुरक्षा फीचर को देखते हुए बड़ा ऐलान किया है।

note

पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि भारत सरकार की ओर से जारी किए गए 500 और 2000 रुपये के नए नोट बेहद सुरक्षित हैं।

एजेंसियों के मुताबिक कोई भी इन नोटों की छपाई फिलहाल करने में असमर्थ हैं। एजेंसियों का इशारा पाकिस्तान और ऐसे ही दूसरे समूहों पर था जो नकली नोटों की छपाई काफी मुस्तैदी से कर लेते हैं।

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक सरकार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और डीआरआई ने गुपचुप तरीके से छप रहे नए नोटों की करीब 6 महीने तक जांच की।

'नए नोटों के सुरक्षा फीचर्स को कॉपी करना है मुश्किल'

अधिकारी ने ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए ये जरूर बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने साफ तौर से कहा कि इन नोटों की नकल नहीं की जा सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में सरकार और आरबीआई को इस बारे में जानकारी दी थी कि पाकिस्तान के पेशावर में वो जगह है जहां भारतीय मुद्राओं की तरह नकली नोटों की छपाई की जाती है। इनमें ज्यादातर 500 और 1000 रुपये के नोट होते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इस काम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी बड़ा योगदान होता है। नकली नोटों की छपाई के बाद इन्हें दाउद इब्राहिम, लश्कर ए तैयबा और दूसरे अपराधी समूहों के जरिए इन्हें भारत में भेजा जाता है।

500 और 2000 के नए नोट ला रही है सरकार

एक अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान हर साल करीब 70 करोड़ के नकली नोट भारत में भेजता है। पाकिस्तान सीधे तौर पर इन नकली नोटों का इस्तेमाल आतंकियों की फंडिंग और मुसीबतें बढ़ाने में करता है।

फिलहाल मोदी सरकार के ताजा फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि ये पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। नकली नोटों की छपाई के अवैध कदम से वह पीछे हटेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+