इजराइल: पीएम मोदी के सामने राष्ट्रगान का अपमान, गाते हुए हाथ हिलाती रही लड़की, संवारने लगी बाल

तेल अवीव। इन दिनों पीएम मोदी इजराइल के दौरे पर हैं। दोनों ही देशों के लिए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार बुधवार देर रात पीएम मोदी इजराइल के तेल अवीव कंवेंशन सेंटर पहुंचे, जहां पर उन्होंने इजराइल में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, लेकिन राष्ट्रगान गा रही महिला ने राष्ट्रगान का अपमान कर दिया।

हाथ हिलाती रही लड़की

हाथ हिलाती रही लड़की

दरअसल, जिस समय यह महिला राष्ट्रगान गा रही थी, वह लगातार अपने हाथ और सिर हिला रही थी। इतना ही नहीं, राष्ट्रगान के बीच में ही महिला अपने बाल भी संवारने लगी। आपको बता दें कि राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़े रहना होता है, जबकि ऐसा नहीं हुआ। महिला ने अपने एक हाथ में माइक पकड़ा हुआ था, जबकि दूसरा हाथ वह लगातार राष्ट्रगान की शुरुआत से लेकर अंत तक हिलाती रही।

कुछ नहीं कर पाए पीएम

कुछ नहीं कर पाए पीएम

यूं तो पीएम मोदी उस लड़की के बिल्कुल पीछे ही खड़े थे, लेकिन चाह कर भी वह उस समय कुछ नहीं कर सकते थे। वह कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकि अगर राष्ट्रगान के बीच में वह महिला को टोकते तो यह पीएम की तरफ से राष्ट्रगान का अपमान होता। आपको बता दें कि इस तरह के कार्यक्रम में किसी देश का राष्ट्रगान गाने से पहले उसे गाने के नियमों के बारे में सही से जान लेना जरूरी है।

ऑडिएंस में भी कुछ लोगों ने किया अपमान

ऑडिएंस में भी कुछ लोगों ने किया अपमान

ऐसा नहीं है कि सिर्फ राष्ट्रगान गा रही लड़की ने ही राष्ट्रगान का अपमान किया। कार्यक्रम में आए ऑडिएंस में भी कुछ लोग लगातार राष्ट्रगान का अपमान करते रहे। कुछ लोग लगातार तिरंगा लहराते रहे और खुशी से झूमते दिखे। आपको बता दें कि कितनी भी खुशी हो, लेकिन राष्ट्रगान के दौरान हर भारतीय को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+