MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेज हुआ औद्योगिक विकास, 1650 करोड़ का निवेश
इन्सुलेशन एनर्जी मध्य प्रदेश के बाई-बबई मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में 1650 करोड़ के निवेश की योजना बना रही है, जिससे लगभग 1000 नौकरियां पैदा होंगी और एक प्रमुख सौर सेल निर्माण इकाई स्थापित होगी। यह परियोजना प्रदूषण-मुक्त ऊर्जा भविष्य को सुव्यवस्थित करने के लिए उपलब्ध बुनियादी ढांचे का लाभ उठाएगी।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। इन्सुलेशन एनर्जी के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बना है, जिसके चलते बड़े निवेश आकर्षित हो रहे हैं।

मनीष गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने बाबई–मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में लगभग ₹1650 करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश से करीब 1000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाई स्थापित करने के दौरान कंपनी को किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ा। क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं, जिससे उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सुगम रही।
मनीष गुप्ता के अनुसार, इस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित की जा रही सोलर सेल निर्माण इकाई देश की अग्रणी यूनिट्स में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है और इससे स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications