Video:अनपढ़ मां ने बच्चों की आंखों में दवा की जगह डाला Feviquick
भोपाल। कहते हैं ना इंसान भले ही नौकरी के लिए पढ़ाई ना करे लेकिन खुद के लिए जरूर पढ़ाई करे, जिसका ताजा उदाहरण है मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर की यह घटना, जहां एक मां ने अनपढ़ होने के कारण गलती से अपने तीनों बच्चों की आंखों में आईड्राप की जगह फेवीक्विक डाल दिया।
मां की अज्ञानता की का खामियाजा उसके तीनों बच्चों को भुगतना पड़ा जो फेवीक्विक डालने की वजह से बुरी तरह छनाछना गये।
अनपढ़ होने से मां ने उठायी गलत शीशी
रविवार रात को मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर की रहने वाली भंगड़ी बाई ने अपने तीनों बच्चों के, जो कि आंखों के संक्रमण से ग्रसित थे, नेत्रों में आईड्राप की जगह फेवीक्विक डाल दी।
फेवीक्विक की शीशी उठाकर अपने बच्चों की आंखों में झोंक दी
महिला ने दिन में डॉक्टर से पूछकर आईड्राप खरीद कर लायी थी लेकिन रात में वो शीशी पहचान नहीं पायी और उसने आईड्राप की जगह फेवीक्विक की शीशी उठाकर अपने बच्चों की आंखों में झोंक दी।
गलती का एहसास
तीनों की आंखे बुरी तरह से झुलस गईं हैं, बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं लेकिन बच्चों की आंखों की रोशनी ना चली जाये इसका खतरा बना हुआ है। मां को अपनी इस गलती का एहसास है जिसके कारण उसका रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं डॉक्टर भी अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications