तीन तलाक बिल पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, हंगामे की उम्मीद

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में आज तीन तलाक बिल को पेश किया जाएगा। तीन तलाक बिल पर आज सदन में चर्चा की जाएगी, जिसके चलते माना जा रहा है कि आज सदन में काफी हंगामा हो सकता है। पिछले हफ्ते जब कांग्रेस ने इस बिल पर चर्चा की लिए रजामंदी जताई थी तो इस बात का फैसला लिया गया था कि इस बिल को चर्चा के लिए लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष से इस बातत का आश्वासन लिया है कि इस बिल पर चर्चा होगी और चर्चा के दौरान सदन में किसी भी तरह का विवाद और हंगामा नहीं होगा।

triple talaq

तीन तलाक बिल पर चर्चा से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि इस बिल पर 27 दिसंबर को चर्चा होगी, हम सभी लोग इसमे हिस्सा लेंगे। हमारी पार्टी और अन्य पार्टियां इस बिल पर चर्चा के लिए तैयार हैं। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों से सदन में तमाम मुद्दों को लेकर हंगामा चल रहा है जिसकी वजह से सदन की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कांग्रेस सरकार से राफेल डील की जेपीसी जांच की मांग कर रही है।

माना जा रहा है कि तीन तलाक बिल पर चर्चा के बाद इसपर वोटिंग हो सकती है, लिहाजा भाजपा ने अपने तमाम सांसदों को व्हिप जारी करके सदन में उपस्थित रहने को कहा है। तीन लाइन के व्हिप में बीजेपी ने सभी सांसदों को 27 दिसंबर को दिन भर सदन में मौजूद रहने के लिए किया है।माना जा रहा है कि इस पर वोटिंग भी हो सकती है। ऐसे में बीजेपी ने पार्टी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी करके सभी सांसदों को सदन में दिनभर मौजूद रहने और बहस और वोटिंग में हिस्सा लेने लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+