Taapsee Pannu को यूजर ने कहा 'फालतू हिरोइन', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपनी हाजिर जवाबी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद पेंडिंग पड़े कई प्रोजेक्ट में व्यस्त तापसी पन्नू एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर्स ने उनके अभिनय पर सवाल खड़ा करते हुए उन्हें फालतू हिरोइन कह दिया। फिर क्या था, तापसी भी कहां चुप रहने वाली थीं उन्होंने भी यूजर को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। सोशल मीडिया पर अब ट्रोलर और तापसी के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट खूब वायरल हो रहा है।

यूजर ने तापसी को कहा- फालतू हिरोइन

यूजर ने तापसी को कहा- फालतू हिरोइन

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर अक्सर एक्ट्रेस अपनी फोटो से फैंस को अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्रोलर को दिए अपने जवाब का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। तापसी ने कैप्शन में बताया कि नफरत करने वालों को जवाब देना जरूरी है ताकि अन्य महिलाओं को समान दुर्व्यवहार का सामना न करना पड़े। तापसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसे यूजर का मैसेज शेयर किया है जिसने उन्हें एक 'फालतू हीरोइन' कहा, जो अभिनय नहीं जानती'।

तापसी ने ट्रोलर को दिया उसी की भाषा में जवाब

तापसी ने ट्रोलर को दिया उसी की भाषा में जवाब

तापसी पन्नू ने यूजर्स के साथ हुई बातचीत को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रोलर कहता है, 'फालतू हिरोइन, तुझे एक्टिंग तो आती नहीं उठा उठा के मूवी करती है।' यूजर को उसी की भाषा में जवाब देते हुए तापसी ने लिखा, वास्तव में क्या उठा उठा के? क्योंकि उठाया तो है मैंने, स्टैंडर्ड लेकिन आपको शायद नहीं समझ आए।' जैसे ही वह शख्स तापसी पर फिर हमला करता है तो एक्ट्रेस ने फिर जवाब देते हुए कहा, 'ओ हो...आप बहुत जिद्दी हैं, 4-5 बार और लिखो प्लीज तो शायद में मान जाऊं।'

तापकी की सलाह- गालियों को नजरअंदाज करें

तापकी की सलाह- गालियों को नजरअंदाज करें

तापसी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो भी साझा किया है। इसमें व्यंग्य करते हुए तापसी ने लिखा, 'आपको मिलने वाली सभी गालियों को नजरअंदाज करें ताकि दूसरी लड़कियां इससे निपट सकें।' तापकी के वर्क फ्रंट की बात करते तो बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली उनकी आखिरी फिल्म थप्पड़ थी जिसे अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित किया गया था। वर्तमान में उनसे सामने फिल्मों की लाइन लगी हुई है, इनमें शाबाश मिठू, हसीन दिलरुबा, लूप लपेटा और रश्मि रॉकेट शामिल हैं।

तापसी ने फिल्म से निकालने जाने पर किया था खुलासा

तापसी ने फिल्म से निकालने जाने पर किया था खुलासा

कुछ दिन पहले तापसी का एक इंटरव्यू काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने खुद के एक फिल्म से निकाले जाने के पीछे की अजीब वजह के बारे में बताया था। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कैसे लोगों ने उन्‍हें परेशान करके कैसे उनका जीना मुहाल कर दिया था। एक फिल्म से उन्‍हें इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि हीरो की वाइफ नहीं चाहती थी कि मैं उस फिल्म में काम करूं। तापसी पन्‍नू ने फिल्‍म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों के नाम बिना मैगजीन को दिए इंटरव्‍यू में सब पर वार किया।

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्‍यप का समर्थन करने वाली तापसी पन्‍नू पर सोना महापात्रा ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+