इंस्टाग्राम में लाइव कर कार की स्पीड पहुंचाई 140, अब वायरल हो रहा है शुभम की मौत का वीडियो

पुणे। आजकल सोशल मीडिया को भूत लोगों के सिर पर इस कदर सवार है कि वह अपनी लाइफ की हर एक एक्टिविटी में उसे इनवॉल्व करते हैं। छोटी से छोटी बातों पर सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो करना आज के जमाने का ट्रेंड हो चुका है। लेकिन ये कभी -कभी इतना खतरनाक साबित हो सकता है इस बात का अंदाजा आपको ये खबर पढ़ने के बाद चल जाएगा। पुणे के पिंपरी इलाके में एक तेज रफ्तार कार चलाने के दौरान फेसबुक लाइव करना एक लड़के की मौत की वजह बन गया।

पुणे के पिंपरी इलाके की घटना

पुणे के पिंपरी इलाके की घटना

घटना पुणे के पिंपरी चिंचवड़ परिसर में घटी हैं। यहां
पिंपरी चिंचवड़ में एक भीषण कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। यह हादसा रविवार सुबह पिंपरी के ग्रेट सेपरेटर में हुआ। मृतक का नाम शिवम जाधव है और ऋषिकेश पवार नाम के एक अन्य शख्स घायल हुआ है। रफ्तार में गाड़ी ले जा रहे शुभम का इंस्टाग्राम लाइव करते वक्त गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में शुभम जाधव की मौत हुई हैं और अन्य एक ऋषिकेश पवार घायल हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

इंस्टाग्राम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं।इसमें शिवम और ऋषिकेश कार(MH04/ AD 8461) से निगड़ी से खरालवाडी की ओर जा रहे थे। रफ़्तार तेज़ होने के चलते शुभम का कार से नियंत्रण खो गया और कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

कार चलाने के दौरान बढ़ाई स्पीड

कार चलाने के दौरान बढ़ाई स्पीड

शुभम अपनी बुआ के लड़के ऋषिकेश के साथ शनिवार को मामा के घर पिंपरी चिंचवड़ में आया था। शनिवार को मामा कि शादी की सालगिरह मनाकर रविवार को निहद में रहने वाली बहन से मिलने गया था। शुभम के मामा ने उसे बाइक की चाभी दी थी, लेकिन शुभम और ऋषिकेश ने मामा की मारुति कार ले गया। अपनी बहन से मिलकर मामा के घर लौट रहे शुभम और ऋषिकेश ने कार की रफ्तार बढ़ाकर इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाना शुरू किया। ऋषिकेश के वीडियो लेते वक्त शुभम कार की रफ्तार 120 से 140 तक ले गया और देखते ही देखते शुभम का कार से संतुलन बिगड़ा और गाड़ी मोरवाड़ी के ग्रेट सेप्रेटर में डिवाइडर से टकराई।

 गाड़ी के उड़े परखच्चे

गाड़ी के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भयानक था के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में शुभम जाधव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और ऋषिकेश पवार घायल हुए हैं। बताया जा रहा हैं। शुभम घर मे एकलौता लड़का था। कुछ महीनों पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+