दुनियाभर में ठप पड़ा Instagram, एक घंटे तक बंद पड़ी रही वेबसाइट और ऐप

दुनिया की सबसे पॉप्यूलर फोटो नेटवर्क इंस्टाग्राम बुधवार को अचानक से चलना बंद हो गया। दुनियाभर में इंस्टाग्राम की वेबसाइट और ऐप में सर्वर एरर दिखाने लगा, जिससे इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए। यूजर्स न अपना प्रोफाइल देख पा रहे थे और न ही कुछ अपलोड कर पा रहे थे।

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे पॉप्यूलर फोटो नेटवर्क इंस्टाग्राम बुधवार को अचानक से चलना बंद हो गया। दुनियाभर में इंस्टाग्राम की वेबसाइट और ऐप में सर्वर एरर दिखाने लगा, जिससे इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए। यूजर्स न अपना प्रोफाइल देख पा रहे थे और न ही कुछ अपलोड कर पा रहे थे। इस तकनीकी खामी को अब ठीक कर लिया गया है और करीब एक घंटे ठप रहने के बाद वेबसाइट-ऐप दोनों चलने लगे हैं।

Instagram

बुधवार को दोपहर में पूरी दुनिया में इंस्टाग्राम चलना बंद हो गया। इंस्टाग्राम की वेबसाइट और ऐप, दोनों पर ही यूजर को सर्वर एरर दिखाने लगा। यूजर जब इंस्टाग्राम खोल रहे थे, तो उन्हें पेज पर '5xx Server Error' दिखाई दे रहा था। कहा जा रहा है कि इंस्टाग्राम भारत, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, सिंगारपुर समेत कई अन्य देशों में चलना बंद हो गया था। भारत में इंस्टाग्राम करीब एक घंटे तक बंद रहा। देश में इंस्टाग्राम के करीब 7 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं।

ये भी पढ़ें: फर्जी खबर के लिए सोशल मीडिया कंपनियां भी होंगी जिम्मेदार, मोदी सरकार ला रही नया कानून

फेसबुक के फाउंडर्स केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रिएगर ने हाल ही में कंपनी को अलविदा कहा है। फेसबुक के मालिकाना हक वाली इंस्टाग्राम में एडम मोसेरी को मंगलवार को ही प्रमुख बनाया गया है। इसके ठीक एक दिन बाद दुनियाभर में इंस्टाग्राम का ठप पड़ जाना निराशजनक है।

इंस्टाग्राम ठप पड़ने की शिकायत यूजर्स ने माइक्रो ब्लॉगिंग नेटवर्क ट्विटर पर की। #InstagramDown से पूरी दुनिया के लोगों ने ऐप के बंद पड़ने को लेकर रिएक्शन दिया। कई यूजर्स ने इसपर मीम भी शेयर किए हैं, देखिए-

ये भी पढ़ें: मोबाइल के इन मॉडलों पर अब काम नहीं करेगा व्हाटसऐप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+