Instagram Down: एक बार फिर ठप पड़ा इंस्टाग्राम, क्या बोले META के प्रवक्ता?

रविवार को एक बार फिर कई यूजर्स को इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई। कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी साझा की।

instagram

Instagram Down: मेटा का फोटो और वीडियो शेयरिंग एप एक बार फिर रविवार को डाउन हुआ। हजारों लोगों को ऐप ना चला पाने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताते चलें कि जब रविवार रात इंस्टाग्राम की सर्विस ठप्प हुई, तो तकरीबन 80 यूजर्स ने इसे लेकर रिपोर्ट किया। कई लोग रील्स नहीं देख पा रहे थे तो कई लोगों की फीट रीफ्रेश नहीं हो पा रही थी।

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, यूजर्स को इंस्टाग्राम ऐप यूज करने में काफी दिक्कतें आईं। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये लोगों ने इस परेशानी की रिपोर्ट भी की। रिपोर्ट की मानें, तो इंस्टाग्राम डाउन होने का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में हुआ।

META के प्रवक्ता ने इंस्टाग्राम को लेकर हुई असुविधाओं के लिए यूजर्स से माफी मांगी। कंपनी ने मेल पर ही जवाब दिया था। कंपनी ने इस परेशानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा। प्रवक्ता ने इस खराबी का कारण तकनीकी खामी बताया। प्रवक्ता ने कहा कि इसी वजह से कई लोगों को ऐप में लॉगिन करने में परेशानी हुई।

बताते चलें कि इससे पहले यानी 18 मई को भी लोगों को इंस्टाग्राम यूज करने में परेशानी आई थी। हालांकि, भारत में इसका इतना असर देखने को नहीं मिला। 34 फीसदी यूजर्स को लॉग इन करने में काफी परेशानियां हो रही थीं। वहीं मई के महीने से पहले जनवरी में भी इंस्टाग्राम डाउन होने की खबर सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+