'कोई मुझे बचा लो', सजा सुनने के बाद जज के सामने ऐसे गिड़गिड़ाया राम रहीम
20 साल की सजा सुनाए जाने से पहले ऐसे रहम के लिए गिड़गिड़ाया राम रहीम
Recommended Video

नई दिल्ली। साध्वी रेप केस में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा को सीबीआई की विशेष अदालत ने रेप के दो अलग-अलग मामलों 10-10 साल की सजा सुनाई है। ये दोनों सजा अलग-अलग चलेंगी,यानी एक सजा खत्म होगी, तो दूसरी शुरू होगी। हालांकि, राम रहीम के वकील ने जज के सामने यह कहकर जाल फेंका कि राम रहीम सोशल वर्कर हैं, वह लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं, इसलिए सजा देते वक्त नरमी बरती जाए। दूसरी ओर सीबीआई के वकील ने राम रहीम को उम्रकैद की सजा देने की मांग की। जब सरकारी वकील ने उम्रकैद दिए जाने की मांग की तो राम रहीम का चेहरा एकदम पीला पड़ गया। वह हाथ जोड़कर खड़े थे। जज ने जब उन्हें 20 साल की सजा सुनाई तो राम रहीम सजा सुनने के बाद इस कदर आपा खो बैठे और जोर जोर से चिल्लाने लगे, 'कोई मुझे बचा लो, मुझे माफ कर दो।' इसके बाद वह रोता रहे और जमीन पर बैठ गए। वह लगातार जज साहब से रहम की गुहार लगाते रहे और कोर्टरूम से बाहर जाने को भी तैयार नहीं थे। उन्हें बाद में पकड़कर जबरन से कोर्ट से बाहर ले जाना पड़ा।


सिर पर कपड़ा रखा और रोता रहा राम रहीम
सोमवार को रोहतक की जेल में जिस वक्त दोनों वकील सीबीआई जज के सामने सजा पर जिरह कर रहे थे। उस वक्त राम रहीम लगातार रो रहे थे। उन्होंने सिर पर कपड़ा रखा था और आंखों से लगातार आंसुओं की धार बह रही थी। जब फैसला आया तो वो रोते-रोते कुर्सी पकड़ कर जमीन पर बैठ गया। राम रहीम सजा सुनने के बाद इस कदर आपा खो बैठे और जोर जोर से चिल्लाने लगे, 'कोई मुझे बचा लो, मुझे माफ कर दो।' इसके बाद वह रोता रहे और जमीन पर बैठ गए। वह लगातार जज साहब से रहम की गुहार लगाते रहे और कोर्टरूम से बाहर जाने को भी तैयार नहीं थे। उन्हें बाद में पकड़कर जबरन से कोर्ट से बाहर ले जाना पड़ा।

दोनों पक्षों के वकीलों को मिले 10-10 मिनट
हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सुनवाई के दौरान स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए 10-10 मिनट का समय दिया था। पहले सीबीआई के वकील ने राम रहीम को उम्रकैद देने की मांग की। इसके बाद राम रहीम के वकील ने जज साहब से रहम की गुहार लगाई। जज के सामने राम रहीम लगातार रोता रहा।

सीबीआई की दलील- राम रहीम ने पिताजी बनकर किया रेप
राम रहीम की सजा पर जिरह के दौरान सीबीआई ने कहा कि डेरा प्रमुख को उनके भक्त पिताजी कहते हैं, लेकिन उन्होंने लोगों को भरोसा तोड़ा है। सीबीआई ने कहा कि जिस लड़की के साथ बलात्कार किया गया है, वह राम रहीम को भगवान मानती थी। न केवल उस साध्वी के साथ बल्कि लाखों भक्तों के साथ धोखा हुआ है।

फैसला लिखकर लाए थे जज साहब
स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह सोमवार को जब हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में पहुंचे तो वह पूरा फैसला लिखकर लाए थे। इसका मतलब यह हुआ कि सजा पर जिरह के दौरान राम रहीम के वकील की दलीलों के आधार पर रहम की गुंजाइश बेहद कम थी और ऐसा हुआ।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications