Nikki Yadav Case: गोवा में सुसाइड का प्लान, बाद में बदला साहिल का मन और केबल से कर दी हत्या

निक्की यादव केस में कई अहम खुलासे हुए हैं। साथ ही पुलिस को हत्या की वजह का भी पता चल गया है।

Najafgarh

श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब दिल्ली के नजफगढ़ से वैसा ही मामला सामने आया है। वहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को ढाबे के फ्रीजर में छिपा दिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने शव बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में कई नए खुलासे भी हो रहे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला का शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला। आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि साहिल ने निक्की यादव की मोबाइल केबल से गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद आरोपी एक कार की मदद से शव को ढाबे तक लेकर गया और वहां फ्रीजर में उसे छिपा दिया।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली है। साल 2018 में वो दिल्ली के उत्तर नगर में मेडिकल की तैयारी करने आई थी, जबकि साहिल वहां पर एसएससी की तैयारी कर रहा था। दोनों एक ही बस से कोचिंग को जाते, ऐसे में उनके बीच दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद ये दोस्ती प्यार में बदली और वो साथ रहने लगे।

साथ में चुना कॉलेज
साहिल ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में डी फार्मा कोर्स में एडमिशन लिया। जिस पर निक्की ने भी वहां पर बीए में अपना दाखिला करवा लिया। दोनों का रिश्ता सही चल रहा था, लेकिन कोविड में उनकी जिंदगी में नया मोड़ आया। लॉकडाउन की वजह से वो दोनों घर चले गए। इसके बाद साहिल के घर वालों ने उस पर शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया।

गोवा में सुसाइड का प्लान
परिवार की जिद के आगे साहिल को झुकना पड़ा और उसकी शादी दूसरी लड़की से तय हो गई। घर वालों ने 9 फरवरी को इंगेजमेंट और 10 फरवरी को शादी रखी थी। शुरूआत में इस बात की भनक निक्की को नहीं थी, लेकिन जब उसे पता चला तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने गोवा जाकर वहां सुसाइड का प्लान बनाया था। हालांकि साहिल ने टिकट करवाने के बाद प्लान कैंसिल कर दिया।

कार में झगड़े के बाद की हत्या
9 फरवरी को साहिल ने सगाई कर ली और फिर निक्की ने उसे मिलने के लिए बुलाया। सूत्रों के मुताबिक साहिल उसे कार में बैठाकर ले गया, जिसके बाद उनमें झगड़ा शुरू हुआ। दावा ये भी किया जा रहा कि निक्की उस पर केस करने की धमकी दे रही थी। ऐसे में साहिल ने मोबाइल केबल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे पर पहुंचा दिया। ये ढाबा काफी वक्त से बंद था, ऐसे में किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। 14 फरवरी को पुलिस को शव होने की खबर मिली, जिसके बाद साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

https://hindi.oneindia.com/photos/cm-yogi-adityanath-inaugurated-today-opd-service-the-first-ayush-medical-university-of-state-oi99460.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+