विक्रमादित्य के आते ही शक्तिशाली हो जाएगा भारत

आईएनएस विक्रमादित्य पर मिग29 के नौसेना लड़ाकू विमान, कोमोव 31 और कोमोव 28 पनडुब्बी रोधी और समुद्री निगरानी हेलीकॉप्टर तैनात किये जाएंगे। इस पर स्वदेशी निर्मित एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ ही सीकिंग हेलीकाप्टर भी रखे जाएंगे। भारत को यह विमान मिलते ही इस पर 1600 कर्मी तैनात किये जाएंगे, इसके आकार के कारण यह पानी में तैरते एक शहर की तरह होगा।
पोत की रफ्तार 30 नॉट प्रतिघंटे है, जिसे आठ बॉयलरों से ऊर्जा मिलती है। पोत की भार क्षमता आठ हजार टन है। यह सात हजार समुद्री मील (13 हजार किलोमीटर) की दूरी तक अभियान ले जाने में सक्षम है। रूस के साथ भारत का यह रक्षा समझौता 2.3 बिलियन डॉलर में हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications