INS Tamal: क्या आईएनएस तमाल है भारत का सबसे घातक युद्धपोत? समंदर में कैसे बनेगा दुश्मनों का काल?
INS Tamal: क्या आईएनएस तमाल है भारत का सबसे घातक युद्धपोत? समंदर में कैसे बनेगा दुश्मनों का काल?
INS Tamal: भारतीय नौसेना ने आज अपनी ताकत में एक नया, घातक अध्याय जोड़ा है। रूस के कालिनिनग्राद स्थित यंतर शिपयार्ड में बने स्टेल्थ युद्धपोत INS Tamal (F 71) को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया। यह कमीशनिंग समारोह वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह, वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार INS Tamal भारतीय नौसेना के लिए सिर्फ एक युद्धपोत नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली रणनीतिक हथियार है जो आने वाले वर्षों में समुद्री सुरक्षा और राष्ट्र रक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। यह जहाज न सिर्फ भारत की शक्ति, बल्कि उसकी सोच और संकल्प का भी प्रतीक है। INS तमाल को भगवान इंद्र की पौराणिक तलवार से प्रेरणा लेकर नामित किया गया है और इसे अब तक का सबसे एडवांस्ड और घातक भारतीय फ्रिगेट माना जा रहा है।

रक्षा सहयोग का प्रतीक बना INS Tamal
इस आयोजन में भारत और रूस के उच्च रक्षा अधिकारियों की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही। Vice Admiral Rajaram Swaminathan (Controller Warship Production and Acquisition), Vice Admiral Sergei Lipin (Commander, Baltic Fleet of Russian Federation Navy) और Sergey Kupriynav, Director General, Russian Naval Department समेत दोनों देशों के नौसेनिक और औद्योगिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जहाज के हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया 'डिलीवरी एक्ट' पर हस्ताक्षर के साथ पूरी हुई, जिसे जहाज के कमांडिंग ऑफिसर designate और रूसी नौसेना विभाग के महानिदेशक द्वारा संपन्न किया गया।
How much did the INS Tushil cost? दुश्मन के लिए समंदर में एक खतरनाक योद्धा
INS Tamal सिर्फ एक युद्धपोत नहीं, बल्कि समुद्र में तैनात एक प्रबल रणनीतिक हथियार है। यह अत्याधुनिक स्टेल्थ टेक्नोलॉजी से लैस है जो इसे दुश्मन की नजरों से ओझल रखती है और किसी भी मिशन को अंजाम देने में आक्रामकता के साथ निर्णायक बढ़त देती है।
आईएएन तमाल की प्रमुख क्षमताएं
- BrahMos Supersonic Cruise Missiles: ज़मीन और समुद्र पर मौजूद लक्ष्यों को चंद सेकंड में तबाह करने में सक्षम।
- Vertical Launch Surface-to-Air Missiles (SAMs): हवाई हमलों से पूर्ण सुरक्षा।
- Anti-Submarine Rockets और Torpedoes: पनडुब्बियों का शिकार करने में माहिर।
- 100 mm Naval Gun और 30 mm CIWS (Close-In Weapon System): निकटवर्ती खतरों का तत्काल और सटीक जवाब।
- सोनार और रडार सिस्टम: दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी नजर।
- Multi-Role Helicopters के लिए डेक: निगरानी और हवाई हमले की अतिरिक्त क्षमता।

'सर्वदा सर्वत्र विजय' का प्रतीक
INS Tamal का प्रतीक एक भालू है, जो भारतीय पौराणिक पात्र जाम्बवंत और रूस के राष्ट्रीय पशु यूरेशियन ब्राउन बेयर का प्रतीकात्मक संयोजन है। इसका आदर्श वाक्य "सर्वदा सर्वत्र विजय" - हर समय, हर जगह विजय का संकल्प दर्शाता है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े (Western Fleet) का हिस्सा बनकर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री ताकत को नई धार देगा।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर
INS Tamal वो आखिरी युद्धपोत है जिसे भारत ने विदेशी ज़मीन पर बनवाया है। इसके बाद सभी युद्धपोत भारत में ही तैयार किए जाएंगे, जो 'Make in India' और आत्मनिर्भर भारत अभियान की बड़ी उपलब्धि है। यह भारत-रूस रक्षा साझेदारी की मजबूती और तकनीकी विश्वास का भी स्पष्ट उदाहरण है।












Click it and Unblock the Notifications