INS Brahmaputra: युद्धपोत के झुके हिस्से के सीधा होने की कितनी उम्मीद? Navy ने जारी किया बयान
INS Brahmaputra: नौसेना का युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर लगी आग की घटना में, युद्धपोत एक तरफ झुक गया है। हादसे में एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों को बचा लिया गया है। जबकि जूनियर नाविक की तलाश की जारी है। इस बीच नौसेना ने हादसे के जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर युद्धपोत के झुके हिस्से को सीधा करने जारी प्रयासों के बीच नेवी ने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
नौसेना ने अपने ताजा बयान में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद, जहाज को सीधा नहीं किया जा सका है। फिलहाल जहाज एक तरफ झुका हुआ है।

ताजा बयान में नेवी ने कहा, "मुंबई में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र गोदी में एक तरफ झुक गया है। तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधी स्थिति में नहीं लाया जा सका। जबकि इस प्रयास के बीच जहाज की सीट और उसके आकार में परिवर्तन देखा गया। वर्तमान में जहाज की झुकी हुई स्थिति है।"
नेवी ने कहा कि जहाज पर लगी आग को बुझा दिया गया है। आग की घटना के बाद रविवार को दोपहर के वक्त जहाज एक तरफ झुकने लगा। नौसेना ने कहा, "तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका है।"
नेवी ने आगे कहा, "एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों को बचा लिया गया, नाविक लापता है, उसकी तलाश की जा रही है। उधर, भारतीय नौसेना ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।"
बता दें कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र स्वदेशी रूप से निर्मित 'ब्रह्मपुत्र' श्रेणी का पहला मिसाइल फ्रिगेट है। इसे अप्रैल 2000 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इस जहाज पर 40 अधिकारियों और 330 नाविकों का दल है।
आईएनएस ब्रहमपुत्र में मध्यम दूरी, नजदीकी दूरी और विमान भेदी तोपें सुसज्जित है। इसके अलावा इस युद्धपोत में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और टारपीडो लांचर लगे हैं। यह सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टरों को भी संचालित करने की क्षमता है।












Click it and Unblock the Notifications