NIT कालीकट में लड़के-लड़कियों के हॉस्टल परिसर में साथ घूमने पर पाबंदी, वार्डन ने जारी किया नोटिस

नोटिस में कहा गया कि छात्राएं अक्सर हॉस्टल कैंपस में लड़कों के साथ घूमती रहती हैं। इसे लेकर कई बार शिकायतें भी मिली हैं।

कोझीकोड। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कालीकट में छात्राओं के हॉस्टल कैंपस में लड़कों के साथ घूमने पर पाबंदी लगा दी गई। हॉस्टल वार्डन की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि अगर कोई छात्रा किसी लड़के के साथ कैंपस में दिखी तो उसे हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा।

demo image

हॉस्टल की वार्डन एस. भुवनेश्वरी की ओर से मंगलवार को जारी किए गए नोटिस को छात्राओं के विरोध के बाद बुधवार को हटा लिया गया। छात्राओं ने इसकी शिकायत चीफ वार्डन से की थी।

नोटिस में कहा गया था कि छात्राएं अक्सर हॉस्टल कैंपस में लड़कों के साथ घूमती रहती हैं। इसे लेकर कई बार शिकायतें भी मिली हैं। अगर आगे से कोई छात्रा किसी लड़के के साथ कैंपस में दिखी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे हॉस्टल से भी निकाला जा सकता है।

वार्डन की ओर से जारी नोटिस को छात्र-छात्राओं ने फेसबुक पर शेयर करना शुरू कर दिया। इसे लेकर कई पूर्व छात्र-छात्राएं भी सामने आए और विरोध किया।

नोटिस को लेकर संस्थान के प्रोफेसर पॉल जोसेफ ने कहा कि वह इससे काफी निराश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हैरान हूं कि हम कहां जा रहे हैं? कुछ लोग समाज में हो रहे बदलावों को कभी समझ नहीं पाएंगे। उन्हें कुछ छात्रों को साथ टहलने के लिए सस्पेंड करने दीजिए फिर मैं उनके खिलाफ एक भारतीय नागरिक के नाते उतरूंगा।'

एक छात्रा ने कहा, 'हमें भरोसा नहीं होता कि एनआईटी-कालीकट जैसे संस्थान का प्रशासन ऐसे नोटिस जारी कर सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+