हरियाणा विधानसभा चुनावः आईएनएलडी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
नई दिल्लीः 21 अक्टूबर को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में हरियाणा की क्षेत्रीय पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल ( आईएनएलडी ) ने भी अपने 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज यानी कि शुक्रवार को जारी कर दिया। लगभग सभी पार्टियों ने 90 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि 2 नवंबर को वर्तमान खट्टर सरकार का कार्यकाल खत्म होने को है। इसलिए 21 अक्टूबर को प्रदेश में मतदान कराए जाएंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

आईएनएलडी द्वारा जारी किए गए लिस्ट में 17 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। बीते बुधवार को आईएनएलडी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। पार्टी ने एक साथ 64 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस लिस्ट के तहत अभय सिंह चौटाला ऐलानाबाद से चुनाव लड़ेंगे। वहीं करुणदीप चौधरी पंचकूला से चुनाव लड़ेंगे। जबकि पार्टी ने नारायणगढ़ से जगमल सिंह और अंबाला कैंट से ओंकार सिंह को टिकट दिया है।
हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के अलावा इनेलो का भी अच्छा खासा जनाधार माना जाता है। उसके अलावा यहां जननायक जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और स्वराज इंडिया पार्टी भी इस बार के चुनावी मैदान में उतर रही है। आप, जननायक जनता पार्टी और बसपा प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा के लिए मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया है कि उनकी पार्टी प्रदेश में 75 से अधिक सीटें जीतेगी।
90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म हो रहा है। हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 47 सीट, इंडियन नेशनल लोकदल(आईएनएलडी) ने 19 जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस(एचजेसी) ने दो सीट, शिरोमणी अकाली दल(शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीटें जीती थी। पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव में जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications