मेट्रो स्टेशन में घुसा खून से लथपथ शख्स, सुरक्षा जवानों से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली। दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर रविवार रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब खून से लथपथ एक सख्स स्टेशन के अंदर प्रेवश कर गया। सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घायल व्यक्ति ने स्टेशन में जब प्रवेश किया तो उसके शरीर से खून बह रह था। लेकिन जैसे ही वो स्टेशन में पहुंचा वहां सुरक्षा में तैनात जवानों ने मदद मांगी और फिर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

Injured man enters Rajendra Place metro station for help on Sunday night

अधिकारी ने बताया कि इसके तुरंत बाद हमारे एक कर्मचारी ने एक एम्बुलेंस बुलाया और उसे नजदीक के अस्पताल में ले गए। इसके साथ स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। वहीं रेलवे और मेट्रो के डीसीपी ने दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है कि आखिर शख्स के साथ ऐसा क्या हुआ था जो उसके शरीर से खून बह रहा था।

बता दें कि शख्स को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन खून से लतपथ शख्स के मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने पर थोड़ी देर के सब हैरान रह गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी ही आखिर शख्स किसी घटना का शिकार हुआ था या फिर किसी ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस का कहना है शख्स के बयान के बाद और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई पता चल पाएगी।

यह भी पढ़ें- मौसम ने ली फिर करवट, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के आसार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+