दो छोटे मासूमों के साथ ऐसी हैवानियत, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

ठाणे में मामूली चोरी के आरोप में दो बच्चों को दुकानदार ने ऐसी सजा दी, जिसका वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में इंसानियत को शर्मसार करनेवाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाएं या फिर आपको क्रूरता की हद पार करनेवाले लोगों पर भयानक गुस्सा आ जाए। ठाणे में दो छोटे मासूम बच्चों पर चकली चुराने का आरोप लगाकर दुकानदारों ने उनके साथ हैवानों जैसा सुलूक किया।

बच्चों के साथ बदसलूकी, मारपीट

बच्चों के साथ बदसलूकी, मारपीट

यह दोनों बच्चे 8 से 9 साल के हैं। इन दोनों मासूमों का कसूर बस इतना था कि भूख लगने की वजह से दोनों बच्चों ने खाने की लिए चकली ली थी। चकली चोरी के इस आक्रोश में दुकानदार ने दोनों बच्चों को नंगा करके, उनके आधे बाल मुंडवा दिए और गले में चप्पल की माला पहनाकर पूरे मोहल्ले में उनका मजाक उड़ाने के लिए वीडियो भी निकाला। साथ ही बच्चों के साथ मारपीट भी की।

बाल मुंडवाया, निकाला नग्न जुलूस

बाल मुंडवाया, निकाला नग्न जुलूस

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब उल्हासनगर कैम्प नंबर पांच में प्रेमनगर टेकड़ी में यह दोनों बच्चे खेल रहे थे। पास की एक दुकान से दोनों ने चकली चुराकर खायी। इस समय दुकान के मालिक इरफान और तबकल पठाण ने दोनों भाइयों को पकड़ा। उसके बाद दोनों भाइयों के साथ इंसानियत शर्मसार हो जाए, ऐसी करतूत की। उनके बाल मुंडवाकर और गले में चप्पल का हार पहनाकर नग्न जुलूस भी निकाला।

हैवानियत करनेवालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुकान के मालिक दोनों भाइयों ने इतने से भी मन नहीं भरा। इरफान बच्चों को मार रहा था, तब उसका भाई तबकल पठाण संग और लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। उसके बाद मोबाइल पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया। जब दोनों बच्चों की मां काम से वापस आयी तो उनको सारा मामला पता चला, तभी दोनों बच्चों की मां ने हिल लाईन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में हिल लाईन पुलिस ने दोनों दुकानदार के खिलाफ पॉक्सो और अनुसूचित जाति-जनजाति कानून के अंतर्गत शिकायत दर्ज कर, दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+