सिडनी के बंधकों में इंफोसिस के पेशेवर भी ?

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक कैफ़े में बंदूकधारियों ने जिन लोगों को बंधक बनाया हुआ है, उनमें कुछ आईटी कंपनी इंफोसिस में काम करने वाले प्रोफशनल भी हो सकते हैं।

Sydney-australia

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड(बीएचइएल) के जनरल मैनेजर प्रेम भूटानी ने बताया कि उनकी सुबह अपनी बेटी शैली से बात हुई। वह बहुत परेशान थी। उसने बताया कि कैफे में कुछ इंफोसिस के पेशेवर भी हो सकते हैं।

सिडनी में कई भारतीय

हालांकि उसने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। शैली भी सिडनी में एक आई टी कंपनी से जुड़ी है। दरअसल सिडनी आस्ट्रेलिया का आईटी हब है।

वहां पर तमाम आईटी कंपनियों के अलावा भारत की नामवर आईटी कंपनियों जैसे टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज(टीसीएस) और इंफोसिस के भी बड़े दफ्तर हैं। इनमें बड़ी संख्या में पेशेवर काम करते हैं।

चिंतित भारतीय

इस बीच,सिडनी में लोगों को बंधक बनाए जाने की ख़बरों के कारण वे भारतीय भी बेहद परेशान हैं जिनके बच्चे या दूसरे करीबी संबंधी सिडनी में रह रहे हैं। प्रेम भूटानी ने बताया कि सिडनी में रहने वाले भारतीयों की कुशलता को लेकर उनके भारत में रहने वाले संबंधियों की चिंता वाजिब ही है।

इस बीच, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार के पुत्र अक्षर यादव ने अपने नई दिल्ली में घर में फोन करके सूचित किया कि वहां पर पुलिस ने सारे इलाके को घेर लिया है।

हालांकि वहां पर रहने वाले हिन्दुस्तानियों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि क्या आस्ट्रेलियाई पुलिस उन लोगों को दबोच लेगी जिन्होंने लोगों को बंधक बनाया हुआ है। क्योंकि आस्ट्रेलिया में तो इस तरह की पहली बार कोई घटना हो रही है। आस्ट्रेलिया तो कुल मिलाकर शांत देश है।

इस बीच,अक्षर ने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारी कैफ़े के अंदर मौजूद लोगों से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, सिडनी में हजारों भारतीय रहते हैं। इनमें कुछ आस्ट्रेलिया के नागरिक भी हैं तो कुछ पेशेवर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+