ब्रसेल्स आतंकी हमलों में घायल राघवेंद्र की मौत, सरकार ने की पुष्टि
नई दिल्ली। इंफोसिस के लापता कर्मचारी राघवेंद्र गणेशन जो पिछले हफ्ते बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों के बाद लापता हो गए थे, उनकी मौत हो चुकी है।

बेल्जियम से भारतीय दूतावास ने उनकी मौत की पुष्टि की है। राघवेंद्र को आखिरी बार मेट्रो में सफर करते देखा गया था। ब्रेसल्स में पिछले मंगलवार यानी 22 मार्च को तीन आतंकी हमले हुए थे। बेल्जियम में भारतीय दूतावास ने राघवेंद्र के शव की पहचान की है।
निधि छापेकर की फोटो बनी ब्रसेल्स हमलों की तस्वीर
राघवेंद्र के लापता होने के बाद से ही भारतीय दूतावास उनकी तलाश में जुटा हुआ था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी उनकी गुमशुदगी पर कहा था कि भारतीय दूतावास राघवेंद्र की तलाश रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि बेल्जियम के अधिकारियों ने उस हमले के पीड़ितों में से एक की पहचान राघवेंद्र गणेशन के रूप में की।
ब्रसेल्स स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि राघवेंद्र के पार्थिव अवशेष उनके परिवार को सौंपे जा रहे हैं। उनके अवशेष के बाद उनका पारिवार उन्हें एम्सटर्डम एयरपोर्ट से उनके अवशेष भारत ले जा सकता है।
भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार तथा मित्रों के प्रति संवेदना जतायी। इंफोसिस की ओर से भी कहा गया था कि वह उनके परिवार के संपर्क में है।
बेल्जियम इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए हमलों में 35 लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं 300 से ज्यादा लोग इन हमलों में घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications