Influenza Virus: सर्दी-जुकाम को ना करें इग्नोर, हो सकते हैं गंभीर परिणाम, जानिए एक्सपर्ट की राय
भारत में सर्दी- जुकाम के बढ़ते मामलों के बीच एनफ्लुएंजा जैसे लक्षणों वाले मरीजों को मेडिकल एक्सपर्ट्स ने अहम सलाह दी है।

Influenza Virus: भारत में के कई राज्यों में बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी भीड़ को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। मेदांता के चीफ डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि हॉस्पिट में इन दिनों आ रहे मरीजों में उनकी संख्या सबसे अधिक है, जो सर्दी जुखाम, बुखार या फिर खांसी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में इस तरह की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
देशभर में तेजी से बदले मौसम के बीच एन्फ्लूएंजा (Flu) की समस्या बढ़ गई है। आईसीएमआर ने राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में H3N2 वायरस का प्रकोप की पुष्टि की है। इस वायरस के फैलने से लोगों में तेज बुखार और खांसी-जुकाम जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि अचानक अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
हेल्थ एक्सपर्ट की राय
एन्फ्लूएंजा को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट इस वायरस से निपटने के लिए लोगों से खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। मेदांता के चेयरमैन डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि वर्तमान में इन्फ्लूएंजा के कारण बुखार, गले में खराश खांसी, शरीर में दर्द और नाक बहने के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। वायरस से निपटने के लिए लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। अस्पतालों में या फिर किसी वर्क प्लेस या फिर घरों में इस तरह के संक्रमण से बचाव के लिए मरीज से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ खांसते या फिर छींकते समय मुंह में रूमाल लगाना जरूरी है।
क्या है एनफ्लूएंजा?
मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक H3N2 वायरस, इन्फ्लुएंजा-ए वायरस का एक प्रकार है। इस वायरस के संक्रमण काफी तेजी से फैलता है। इससे सन संक्रमण के साथ-साथ ज्यादातर लोगों को सिरदर्द-बदन दर्द, सर्दी-जुकाम और तेज बुखार जैसी समस्या होती है। संक्रमण से जुड़े डेटा विश्लेषण से पता चला है कि इन्फ्लुएंजा ज्यादा संक्रमण नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक H3N2 वायरस से संक्रमित अधिकतर लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट नहीं होना पड़ता। ऐसे मामलों में अधिकतर रोगियों को तेज बुखार-कफ और सांस की दिक्कत जैसी समस्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications