आर्किटेक्ट से इन्फ्लुएंसर बनीं पूजा जनराव ने बताया कमाई का सीक्रेट, कोई भी कर सकता है ऐसे शुरुआत

How To Become Social Media Influencer: वैसे तो 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' जैसा शब्द खासकर एक्टर-एक्ट्रे्स, मॉडल या फिर एंटरटेनमेंट-फीटनेस की दुनिया से जुड़े लोगों के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन सच्चाई यह है कि इन्फ्लुएंसर बनने के लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका पेशा क्या है? आज भी हजारों लोग ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन खुद को इसके लिए लेट समझते हुए रोक लेते हैं।

हालांकि कोई भी काम कभी भी शुरू किया जा सकता है। बशर्त उसमें आपकी गहरी रूचि होनी चाहिए। आज 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके लाखों में फॉलोवर्स होते हैं। हां, लेकिन वो इस प्लेटफॉर्म पर वक्त और सब्र दोनों को साथ लेकर चले हैं, जिसके बाद कई 'सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर' आज लाखों में कमा रहे हैं।

Influencer Pooja Janrao

ऐसे में आज आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप भी सोशल मीडिया के जरिए खुद की नई पहचान बना सकेंगे। डिजिटल मीडिया के इस नए दौर में अब सभी लोग जानकारी हो या फिर एंटरटेनमेंट के लिए वीडियो मोड पर शिफ्ट हो गए हैं, लोगों को अब पढ़ने से ज्यादा देखना पसंद है। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर्स कहे या फिर वीडियो क्रिएटर्स सब अपने-अपने हिसाब से इस नई दुनिया में अलग पहचान बना रहे हैं।

ऐसे ही एक इन्फ्लुएंसर पूजा जनराव इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं, जो पेश से आर्किटेक्ट है। बकौल पूजा जनराव अगर आपकी लाइफ स्टाइल लोगों को दिलचस्प लगती है, तो आपके पास फॉलोवर्स की कमी नहीं होगी। क्योंकि लोग आपको पसंद करेंगे और आपके बारे में ज्यादा जानना चाहेंगे।

आज के वक्त में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। इनमें ज्यादातर अपने बारे में पोस्ट साझा करते हैं, जबकि कुछ साइलेंट यूजर होते हैं। पूजा के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए उन्होंने सोचा कि क्यों ना इसे अपनी लाइफ का मजेदार और दिलचस्प जगह बनाई जाए। और फिर जब उनके पोस्ट यूजर्स को पसंद आने लगे तो वो और ज्यादा पोस्ट करने लगीं।

इन्फ्लुएंसर होना मॉडल या एक्टर जरूरी नहीं

पूजा ने बताया कि वो लाइफ स्टाइल, फैशन, फिटनेस और जर्नी के बारे में ज्यादा पोस्ट करती हैं। हालांकि कई बार लोगों को हैरानी भी हुई कि वो पेशे से आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस धारणा को तोड़ना चाहता हूं कि सिर्फ एक्ट्रेस या मॉडल ही इन्फ्लुएंसर हो सकते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं, चाहे किसी भी पेशे में जुड़े हो।

पूजा के इंस्टा पर साढ़े 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, और उनकी रील्स पर लाखों में व्यूज आते हैं, जिसके बाद अब वो यूट्यूबर के तौर पर भी अपनी नई जर्नी शुरू कर चुकी है।

कैसे करें शुरुआत?

अब बात यह है कि अगर आपको भी अपना करियर सोशल मीडिया की दुनिया में शुरू करना है तो क्या करें? सबसे पहले तो अपको अपना टेस्ट समझना होगा कि आप किस तरह का कंटेंट बनाकर लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। मोटिवेशन वीडियो के अलावा नॉलेज वीडियो बनाकर आप अपना सफर शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा आपकी लाइफ भी दूसरों को आकर्षित करती हैं तो अपनी लाइफस्टाइल पर रील्स या वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। हालांकि ऐसा होगा कि शुरुआत में आप पर ज्यादा यूजर्स का ज्यादा ध्यान नहीं होगा, लेकिन वक्त के साथ इसके रिजल्ट मिलना शुरू होंगे।

इन तीन चीजों पर करना होगा फोकस

सबसे पहले तो आपको ट्रेंड समझना होगा कि आखिर किस ट्रेंड के साथ जाकर आप खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा वीडियो क्वालिटी के साथ यूनिक कंटेंट पर फोकस करना होगा। साथ ही एक दिन में कम से कम तीन वीडियो आपको अपलोड करनी होगी, जिससे आपकी एक्टिवनेस का पता चले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+