जम्मू कश्मीर: सेना ने नाकाम की पीओके से घुसपैठ की कोशिश, ऑपरेशन में एक जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया है। कुछ आतंकियों ने पाक अधिकृत कश्मीर की ओर से घुसपैठ की कोशिश की। इस पर भारतीय सेना की टुकड़ी ने उनको खदेड़ा। आतंकियों की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान की जान चली गई।

infiltrate from PoK in Machhal Sector bid foiled by troops One soldier martyred

कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पाक सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की अग्रिम चौकियों को भी निशाना बनाया है। लगातार फायरिंग के बीच पाक सेना की कोशिश आतंकियों को सीमापार कराने की रहती है। हिमपात शुरू होने से पहले इन दिनों बड़ी संख्या में आतंकवादी घुसपैठ करने की कोशिश में रहते हैं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सुरक्षा बल पहले से ही काफी सतर्क हैं। संघर्ष विराम के उल्लंघन के मद्देनजर नियंत्रण रेखा के पास तैनात सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+