Odisha: उद्योग मंत्री बोले, निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह है ओडिशा, युवा स्टार्टअप पर करें फोकस

Odisha: उद्योग मंत्री बोले, निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह है ओडिशा, युवा स्टार्टअप पर करें फोकस

भुवनेश्वर, 06 सितंबर: ओडिशा के उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने ओडिशा को निवेशकों का पसंदीदा स्ठान कहा है। उद्योग मंत्री प्रताप केशरी ने राज्य के युवाओं से उद्यमिता को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। स्टार्टअप ओडिशा के 'फंडस्टैक 2.0' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने कहा कि ओडिशा के युवाओं को स्टार्टअप पर फोकस करना चाहिए। स्टार्टअप ओडिशा के 'फंडस्टैक 2.0' कार्यक्रम एक स्टार्टअप-इनवेस्टर कनेक्ट प्रोग्राम है, जहां शॉर्टलिस्ट किए गए 100 स्टार्टअप्स में से टॉप 20 को चुना गया, जिन्हें 20 निवेशकों को अपने नवीन विचारों को दिखाने का अवसर मिला। यह दो दिवसीय कार्यक्रम भुवनेश्वर और पुरी में आयोजित हुआ।

Odisha

इस अवसर पर बोलते हुए उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने युवाओं के दिमाग में उद्यमिता की संस्कृति को संस्थागत बनाने और पारिस्थितिकी तंत्र में खामियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, फंडस्टैक एक ऐसा मंच तैयार करेगा जो स्टार्टअप और निवेशक के बीच एक संबंध बनाता है। मंत्री ने निवेशकों के आमंत्रित पैनल से सुझाव भी मांगे जो स्टार्टअप ओडिशा को राज्य के पारिस्थितिकी तंत्र को और विकसित करने में मदद करेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ ओंकार राय ने कहा कि फंडस्टैक केवल एक मंच नहीं है जो स्टार्टअप के लिए निवेश की सुविधा प्रदान करता है बल्कि क्षमता निर्माण और निवेश की तैयारी के लिए एक मंच भी है जो भाग लेने वाले स्टार्टअप को निजी निवेशकों से धन जुटाने में सक्षम बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+