मोदी सरकार के लिए बुरी खबर, 4.4% घटा औद्योगिक उत्पादन
नई दिल्ली। फरवरी के मुकाबले मार्च 2018 में इंडस्ट्रियल आउटपुट 4.4% गिर गया है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में औद्योगिक उत्पादन विकास दर 4.4 फीसदी नीचे आ गई है। वही फरवरी में औद्योगिक उत्पादन विकास दर 7.1 फीसदी के स्तर पर रही थी। औद्योगिक उत्पादन पिछले साल नवंबर में नवंबर में 8.54 फीसदी और जनवरी 2016 में 7.4 फीसदी रही थी।

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर मार्च में 4.4 प्रतिशत, पूरे वित्त वर्ष 2017-18 में यह 4.3 प्रतिशत रही। वहीं फरवरी में भी औद्योगिक उत्पादन दर में गिरावट दर्ज की गई थी। जनवरी के 7.5 फीसदी के मुकाबले फरवरी में औद्योगिक उत्पादन में 7.1 फीसदी की रफ्तार से वृद्धि हुई थी।
रॉयटर्स के सर्वे में 5.9 फीसदी आउटपुट ग्रोथ की उम्मीद जताई गई थी लेकिन औद्योगिक उत्पादन कम रहा। पिछले पूरे वित्तीय वर्ष (2017-18) में आउटपुट ग्रोथ 4.3 फीसदी रहा। इससे पहले के साल के मुकाबले (4.6 फीसदी) कम ग्रोथ देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडिमेड कपड़े, आभूषण और पेपर इत्यादि क्षेत्रों में कम उत्पादन का असर इंडस्ट्रियल आउटपुट पर पड़ा है। हालांकि इंडस्ट्रियल आउटपुट में 78 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वित्तीय वर्ष 2016-17 के मुकाबले 0.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications