सिंधु जल समझौता: पाकिस्तान को झटका, भारत बनाएगा पावर प्लांट
वर्ल्ड बैंक ने भारत को 330 वॉट के किशनगंगा और 850 वॉट के रैटले हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्लांट के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली। सिंधु जल समझौता के मामले में एक बार फिर से भारत को जीत मिली है और पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा है। वर्ल्ड बैंक ने भारत को झेलम और चिनाब नदी पर हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्लांट बनाने को मंजूरी दे दी है।

ये फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच सेक्रेटरी स्तर की बातचीत के बाद आया है। भारत झेलम और चिनाब नदी पर हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्लांट बना रहा है जिसको लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति दर्ज कराते हुए वर्ल्ड बैंक में अपील की थी जिसके बाद वर्ल्ड बैंक ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया।
वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही सितंबर में वाशिंगटन में सिंधु जल समझौते पर चर्चा के तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक ने भारत को 330 वॉट के किशनगंगा और 850 वॉट के रैटले हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्लांट के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्लांट बनाने को समझौते के विरुद्ध बताते हुए विरोध किया था। वर्ल्ड बैंक ने अपनी फैक्टशीट में कहा है कि भारत जिस प्लांट पर काम कर रहा है वह झेलम और चिनाब नदी पर है। संधि के मुताबिक इन नदियों के साथ-साथ पाकिस्तान का पश्चिम की नदियों के पानी पर भी हक बनता है।
सिंधु जल समझौते ते तहत तीन 'पूर्वी नदियां' ब्यास, रावी और सतलुज के पानी का इस्तेमाल भारत बिना किसी बाधा के कर सकता है। वहीं, तीन 'पश्चिमी नदियां' सिंधु, चिनाब और झेलम पाकिस्तान को आवंटित की गईं हैं। भारत हालांकि इन पश्चिमी नदियों के पानी को भी अपने इस्तेमाल के लिए रोक सकता है, लेकिन इसकी सीमा 36 लाख एकड़ फीट रखी गई है। इसके अलावा भारत इन पश्चिमी नदियों के पानी से 7 लाख एकड़ जमीन में लगी फसलों की सिंचाई कर सकता है।
-
शर्मनाक! पाकिस्तानी यूट्यूबर का खौफनाक चेहरा, LIVE कैमरे पर बंदूक तानकर भारतीय जर्नलिस्ट को डराया, VIDEO -
Iran War Impact: ईरानी तेल लेकर भारत आ रहा शिप अचानक चीन मुड़ा, पेमेंट को लेकर हुआ विवाद? -
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
Pakistan Crisis: UAE ने पाक कहा- तुरंत वापस करो $3.5 अरब का लोन, कर्ज उतारने के लिए कर्ज लेने को मजबूर शरीफ -
Pakistan Economic Crisis: कटोरा लेकर भीख मांगने IMF जाएगा पाक, ईरान ने कर दी हालत खस्ता, कितने पैसों की जरूरत? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications