CJI दीपक मिश्रा ने वकील इंदु मल्होत्रा को दिलाई सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ

इंदु मल्होत्रा को दिलाई SC के जज की शपथ

नई दिल्ली। सीनियर महिला वकील इंदु मल्होत्रा को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इंदु ने सुप्रीम कोर्ट में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इंदु के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या अब 25 हो गई है। इंदु मल्होत्रा सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला वकील हैं। 61 साल की इंदु मल्होत्रा और उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ के नामों की सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए सिफारिश की थी। सरकार ने जस्टिस केएम जोसेफ के नाम पर इंदु मल्होत्रा को तरजीह देते हुए उनके नाम को मंजूरी दी।

Indu Malhotra sworn in as Supreme Court judge

इंदु मल्होत्रा वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। आजादी के बाद वो सातवी महिला हैं, जो उच्चतम न्यायालय में जज बनी हैं। 1989 में फातिमा बीबी को सुप्रीम कोर्ट में महिला जज बनी थीं। जस्टिस सुजाता मनोहर, जस्टिस रुमा पाल, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा और जस्टिस रंजना देसाई भी सुप्रीम कोर्ट की जज रही हैं।

इंदु मल्होत्रा का जन्म 1956 में बेंगलुरु में हुआ था, इनके पिता सुप्रीम कोर्ट में वकील थे उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री हासिल की है। साल 1983 से ये प्रैक्टिस में हैं। 2007 में सीनियर एडवोकेट का दर्जा पाने वाली इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट की सातवीं महिला जज बनेंगी। सुप्रीम कोर्ट में इस समय 25 में से सिर्फ एक महिला जज है, इंदु दूसरी जज होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+