खुलासा: डायमंड रिंग देने के बहाने इंद्राणी ने शीना को उतारा था मौत के घाट
हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर ने सुनावाई के दौरान कहा कि कत्ल से पहले इंद्राणी ने शीना को कई तरह के लालच दिए थे।
नई दिल्ली। रिश्तों के मकड़जाल में फंसा बहुचर्चित शीना बोरा मर्डर केस में अब एक नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे से हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जी हां हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर ने सुनावाई के दौरान कहा कि कत्ल से पहले इंद्राणी ने शीना को कई तरह के लालच दिए थे। श्यामवर ने बताया कि इंद्राणी शीना से मिलना चाहती थी और वो इसके लिए हर कीमत चुकाने को तैयार थी।

अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक शीना ने इंद्राणी से फ्लैट, कार और एक डायमंड रिंग की मांग की थी। खबर के मुताबिक इंद्राणी, शीना को डायमंड की रिंग देने के लिए राजी हो गई थी। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि शीना बोरा हत्याकांड में सबसे पहली गिरफ्तारी श्यामवर की ही हुई थी। श्यामवर को पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इंद्राणी और खन्ना ने शीना को रास्ते से हटाया
इंद्राणी और उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और श्यामवर ने शीना का किडनैप कर 24 अप्रैल 2012 के दिन कथित तौर पर कार के अंदर कत्ल कर दिया। इसके बाद लाश को एक सूटकेस में रख दिया गया।
पिता के अंतिम संस्कार के लिए इंद्राणी को मिली बेल
इंद्राणी मुखर्जी को अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। सीबीआई कोर्ट ने इंद्राणी की अंतरिम जनमात याचिका खारिज करते हुए उन्हें पुलिस की मौजूदगी में मुंबई में उनके पिता का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी है।
बता दें कि 15 दिसंबर को इंद्राणी के पिता का निधन हो गया था। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इंद्राणी ने अंतरिम जमानत दिए जाने की मांग को लेकर आवेदन दायर किया था। बुधवार को मामले से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने इंद्राणी के आवेदन पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications