Swachh Survekshan 2024-25: देश के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट जारी, टॉप पर रहा यह शहर
इंदौर ने एक बार फिर खुद को साबित करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 (Swachh Survekshan) में लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया है। सूरत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को सम्मानित किया।
'सुपर स्वच्छ लीग' कैटेगरी में गुजरात का सूरत दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, अहमदाबाद को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ बड़ा शहर घोषित किया गया। गुजरात सरकार की ओर से यह पुरस्कार राज्य के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने ग्रहण किया।

इस मौके पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इसे राज्य की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि, 'यह गुजरात की जनता की उपलब्धि है। जो लोग दिन-रात सफाई करते हैं, स्वच्छता दूत बनकर जागरूकता फैलाते हैं, यह उनकी मेहनत का फल है। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं।'
भारत के तीन सबसे साफ शहर
- 1.इंदौर
- 2.अंबिकापुर
- 3.मैसूर
बड़े शहरों में साफ शहर
- 1. अहमदबाद
- 2. भोपाल
- 3.लखनऊ
4,500 से अधिक शहरों की रैंकिंग
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है, जो इस साल अपने 9वें एडिशन में प्रवेश कर चुका है। 2016 में महज 73 शहरों से शुरू हुआ यह अभियान अब 4,500+ शहरों तक पहुंच चुका है।
इस साल सर्वेक्षण में 78 अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए गए, जो 4 मुख्य श्रेणियों में बांटे गए:
- 1. सुपर स्वच्छ लीग शहर
- 2. जनसंख्या आधारित 5 श्रेणियों में टॉप 3 शहर
- 3. विशेष श्रेणियां: गंगा नगर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ
- 4. राज्य स्तरीय पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ और होनहार शहर/राज्य
'रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल' थीम पर केंद्रित रहा 2024 का सर्वेक्षण
इस वर्ष का सर्वेक्षण 'रिड्यूस (Reduce), रीयूज (Reuse), रीसाइकिल (Recycle)' की थीम पर आधारित रहा। इसके तहत 3,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने 45 दिनों तक देश के हर वार्ड में गहन निरीक्षण किया। सर्वेक्षण में 11 लाख से अधिक परिवारों का मूल्यांकन किया गया और 14 करोड़ से अधिक नागरिकों ने फीडबैक दिया।












Click it and Unblock the Notifications