MeToo: बीजेपी MLA का शर्मनाक बयान, बोलीं- तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं महिलाएं, अकबर पर भी कही बड़ी बात
इंदौर। इस वक्त पूरे भारत में #MeToo कैंपेन की वजह से भूचाल आया हुआ है, महिलाओं की आपबीती और बड़े खुलासों ने देश की नामी-गिरामी हस्तियों को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है और ग्लैमर और सत्ता की चमक के पीछे की घिनौनी सच्चाई को लोगों के सामने उजागर कर दिया है, जहां महिलाओं ने इस कैंपन का खुलकर समर्थन किया है वहीं दूसरी ओर बीजेपी की एक महिला विधायक ने पीड़ित महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है, वो भी तब जब देश के बड़े मंत्री पर यौन शोषण जैसे घृणित अपराध का आरोप लगा है।

बीजेपी MLA ऊषा ठाकुर का शर्मनाक बयान
आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्य प्रदेश के इंदौर से विधायक ऊषा ठाकुर ने #MeToo कैंपेन के लिए कहा है कि महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं, निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता करती हैं इसलिए मुसीबत में फंस जाती हैं, जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई सफलता निरर्थक है लेकिन ये बात महात्वाकांक्षी महिलाओं को समझ में नहीं आती है।

एमजे अकबर को लेकर कही बड़ी बात...
यहां तक की जब उनसे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अकबर पर जो भी आरोप लगे हैं वो उनके मंत्री बनने से पहले हैं, वो तब के हैं जब वे मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पद पर थे।

अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं
मालूम हो मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, रविवार को अपने विदेशी दौरे से लौट अकबर ने मीडिया में बयान दिया है कि उन पर लगे सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं और ये सब एक साजिश के तहत हुआ काम है, मैं इन आरोपों पर जल्द जवाब नहीं दे सका क्योंकि मैं विदेश की आधिकारिक यात्रा पर था।

'मी टू' तूफान क्यों उठा है?
अकबर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि 2019 में होने वाले आम चुनावों से कुछ महीने पहले 'मी टू' तूफान क्यों उठा है, इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है। मैं अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। मालूम हो कि एमजे अकबर पर कम से कम 12 महिलाओं ने अनुचित व्यवहार या यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जब वह संपादक थे।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications