आतंकी मसूद अजहर नहीं हुआ गिरफ्तार, भारत-पाक वार्ता टली
नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के आरोपी मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मसीद अजहर की गिरफ्तारी की जानकारी से इनकार किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद ने कहा कि दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता को टाल दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह वार्ता किस तारीख को होगी।
मसूद की धमकी, 'दुश्मन ज्यादा देर तक जश्न नहीं मना पाएंगे'

वहीं 15 जनवरी को दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता को भी टाल दिया गया है। हालांकि इसे रद्द नहीं किया गया है, माना जा रहा है कि यह वार्ता अब नयी तारीख को होगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान की मीडिया ने आतंकी मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी की बात कही थी। जिसके जवाब में भारत ने साफ किया था कि हमारे पास इस तरह की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पठानकोट हमले की जांच के लिए टीम का गठन किया है और अभी तक वह इस मुद्दे पर तीन अहम बैठक ले चुके हैं। पाक पीएमओ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि वह विशेष जांच दल भारत के पठानकोट भेजने के लिए तैयार है। हालांकि भारत की तरफ से इस टीम के आगमन को हरी झंडी अभी नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications