भारत- चीन सीमा पर तैनात 2 जवान लापता, 14 दिन में नहीं लगा सुराग
ई दिल्ली, 11 जून। अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास तैनात दो जवान लापता हो गए हैं। दोनों जवान 28 मई को लापत हुए थे लेकिन अब तक उनका पता नहीं लग पाया है। पिछले 14 दिनों से उनके बारे में कुछ जानकारी न मिलने से जवानों के परिजन का बुरा हाल है।

भारत- चीन सीमा से लापता हुए एक जवान का नाम नायक प्रकाश राणा है, वह मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के चिलौना गांव का निवासी था। राणा 7वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान हैं जो अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर ठकला चौकी पर तैनात थे। उसका परिवार देहरादून के अंबीवाला के सैनिक कॉलोनी में रहता है। जवानों के लापता होने के बाद भारतीय सेना की ओर से खोजबीन जारी है।
प्रकाश राणा की पत्नी ममता राणा ने न्यूज चैनल इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि सेना के अधिकारियों ने उन्हें 29 मई को फोन किया और बताया कि उनका पति 28 मई को लापता हो गया है। ममता ने कहा कि दूसरा फोन 9 जून को आया और बताया गया कि माना जाता है कि दोनों सैनिक नदी में डूब गए।












Click it and Unblock the Notifications