जिसने की थी देश की पहली महिला PM इंदिरा गांधी की हत्या, अब उसका बेटा सरबजीत पंजाब की इस सीट से लड़ेगा चुनाव
Lok Sabha elections (Indira Gandhi News): देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक का बेटा सरबजीत सिंह लोकसभा चुनाव-2024 लड़ने जा रहा है। इंदिरा के हत्यारे के 45 वर्षीय बेटे सरबजीत सिंह ने कहा है कि वह पंजाब के फरीदकोट (Faridkot) से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

सरबजीत सिंह बोले- फरीदकोट लोकसभा सीट से निर्दलीय लडूंगा चुनाव
सरबजीत सिंह के पिता बेअंत सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल दो हत्यारों में से एक थे। इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह और एक अन्य उनके अंगरक्षक थे।
बेअंत और सतवंत सिंह ने 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी के आवास पर उनके अंगरक्षकों के रूप में काम करते हुए उनकी हत्या कर दी थी। जबकि बेअंत को सुरक्षा गार्डों ने तुरंत मार डाला था और सतवंत को मौत की सजा सुनाई गई और फांसी दे दी गई।
सरबजीत सिंह ने कहा है कि फरीदकोट के कई लोगों ने उनसे आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा और वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार यानी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
कौन हैं सरबजीत सिंह? (who is Sarabjit Singh)
सरबजीत सिहं ने अपनी पढ़ाई 12वीं कक्षा में ही छोड़ दी थी। सरबजीत सिहं मोहाली का रहने वाला है। उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए चंडीगढ़ के खालसा कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन उन्होंने अपना कोर्स पूरा नहीं किया।
सरबजीत सिंह ने 2004 के लोकसभा चुनाव में बठिंडा से चुनाव लड़ा था लेकिन 1.13 लाख वोट पाकर हार गए थे।
सरबजीत सिंह 2007 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बरनाला की भदौर सीट से भी हार गए, जहां उन्हें केवल 15,702 वोट मिले।












Click it and Unblock the Notifications