आयरन लेडीः पहली महिला प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ तथ्य, मोदी की श्रद्धांजलि
बेंगलूरू। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी की आज जयंती है। फिर चाहे इंदिरा और पिता नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को आमंत्रित ही नहीं किया हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्रित्व को कायम रखते हुए इंदिरा गांधी की जयंती पर विदेशी दौरे के दौरान ही श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इंदिरा गांधी से जुड़े तथ्य
- इंदिरा गांधी के पिता पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। इंदिरा गांधी का नाम फिरोज गांधी से शादी होने से पहले इंदिरा प्रियदर्शनी नेहरू था। फिरोज खान (महात्मा गांधी जी द्वारा गोद लेने के बाद फिरोज गांधी) से शादी हुई तो इंदिरा प्रियदर्शी नेहरू को इंदिरा गांधी के नाम से जाना गया।
- इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री होने के साथ ही देश की तीसरी प्रधानमंत्री।
- इंदिरा गांधी 1966 से लेकर 1984 तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं।
- 1959 से 1960 में इंदिरा गांधी ने कांग्रेस संगठन का चुनाव लड़ा और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं।
- दिवंगत इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए 26 जून 1975 को संविधान की धारा-352 को प्रावधानानुसार आपातकाल लगा दिया गया था। प्रेस पर भी पाबंदी लगाई गई। कई लोगों और असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारियां हुई थीं। यही वो समय था जब इंदिरा गांधी के लिए लोगों में संदेह की भावना ने जन्म ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications