Indigo ने यात्रियों के रिफंड किए 610 करोड़ रुपये, क्‍या ट्रैक पर वापस लौटी फ्लाइट सर्विस?

Indigo flight crisis: इंडिगो एयरलाइन की बीते छह दिनों से हजारों उड़ानें रद्द और लेट हुईं। 7 दिसंबर को भी एयरलाइन ने कुल 650 उड़ानें रद्द कीं। हालांकि, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि एयरलाइन धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, उसने आज लगभग 1,650 उड़ानें संचालित कीं और 10 दिसंबर तक परिचालन के स्थिर होने की उम्मीद है।

वहीं उड़ान संकट के बीच एयरलाइन ने यात्रियों को बतौर रिफंड 610 करोड़ रुपये दिए और भारी संख्‍या मे में यात्रियों के बैगेज लौटाए हैं। 138 में से 137 गंतव्य अब पूरी तरह चालू हैं। साथ ही, एयरलाइन की ऑन-टाइम परफॉरमेंस 30 प्रतिशत से दोगुनी होकर 75 प्रतिशत पर पहुँच गई है।

Indigo flight crisis

याद रहे नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को 7 दिसंबर की रात 8 बजे तक सभी लंबित ₹610 करोड़ के रिफंड जारी करने और यात्रियों से अलग हुए 3,000 बैगेज को दो दिनों के भीतर लौटाने का निर्देश दिया था। जिसका पालन करते हुए इंडिगो ने रिफंड के साथ यात्रियों के बैगेज लौटा दिए हैं।

यात्रियों से कोई अतिरिक्‍त शुल्‍क नहीं वसूला जाएगा

उड़ान रद्द होने के कारण यात्रा में बदलाव के लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की सक्रिय सहायता हेतु समर्पित सपोर्ट सेल बनाए गए हैं, ताकि रिफंड व री-बुकिंग के मुद्दे बिना किसी देरी या असुविधा के सुलझ सकें। इंडिगो ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 15 दिसंबर तक की बुकिंग के लिए रद्द करने और पुनर्निर्धारित करने के अनुरोधों पर पूरी छूट की घोषणा की है। एयरलाइन ने बताया कि रिफंड प्रक्रिया तेज़ी से जारी है, और वे सामान्य सेवाएँ बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

7 दिसंबर को भी रद्द हुईं 650 फ्लाइट

बता दें, 7 दिसंबर को संकट का सबसे बुरा असर हैदराबाद (115 रद्द), मुंबई (112), दिल्ली (109) और कोलकाता (76) जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर देखा गया। चेन्नई में 38, अहमदाबाद में 21 और अमृतसर में 11 उड़ानें रद्द हुईं। पिछले पांच दिनों में 2,000 से अधिक इंडिगो उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे पूरे देश में यात्री फंसे रह गए।

डीजीसीए ने सीईओ को नोटिस जारी किया था?

बता दें स्थिति की निगरानी के लिए इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने संकट प्रबंधन समूह गठित किया है। विमानन नियामक डीजीसीए ने छह दिनों से जारी भारी उड़ान व्यवधानों पर सीईओ पीटर एल्बर्स और जवाबदेह प्रबंधक इसिड्रो पोरकेरस को कारण बताओ नोटिस जारी किए।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के साथ एक हाईलेबल बैठक की, जिसमें नागर विमानन सचिव और डीजीसीए प्रमुख शामिल थे। सरकार ने दावा किया है कि देशभर के हवाई अड्डों पर अब सामान्य स्थिति बहाल है और यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ मिल रही हैं।

हालांकि, सरकारी दावों के बावजूद, चालक दल की कमी के चलते इंडिगो ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं; शुक्रवार को करीब 1,600 और शनिवार को 800 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे हजारों यात्री परेशान हुए। अधिकारियों ने बताया कि इन पर जांच समिति के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+